Breaking News

राजयपाल का बलिया आगमन रविवार को ,विवि का चौथा दीक्षांत समारोह 9 को, 34 मेधावियों को मेडल देंगी राज्यपाल




परिषदीय विद्यालय के बच्चों को देंगी किट

जल भरो आन्दोलन कार्यक्रम का भी आयोजन


मुख्य अतिथि इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर वाईएस राजन व विशिष्ट अतिथि के रुप में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय होंगे शामिल

मधुसूदन सिंह 

बलिया।। जनननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षान्त समारोह 9 जनवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होगा। इस दीक्षात समारोह में 34 मेधावियों को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा, जिसमें 28 छात्राएं व 6 छात्र हैं। समारोह के मुख्य अतिथि इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर वाईएस राजन व विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय सम्मिलित होंगे। बता दे कि राज्यपाल आनंदी बेन रविवार को ही बलिया पहुंच जायेगी। बलिया में ही रात्रि विश्राम के बाद लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले से ही सोमवार को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।




9 जनवरी को साढ़े 12 बजे से आयोजित होगा दीक्षांत समारोह 

विवि की कुलपति प्रो कल्पलता पाण्डेय ने आज विश्वविद्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में बताया कि राज्यपाल 12ः30 बजे से 2ः49 बजे तक दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगी। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाला यह दूसरा दीक्षांत समारोह होगा। मेधावियों को मेडल देने के अलावा परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी किट का वितरण करेंगी, जिसमें स्कूल बैग व पढ़ाई-लिखाई से सम्बन्धित सामग्री होगी। उन्होंने बताया कि 8 जनवरी को सुबह 11 बजे भूमि पूजन के बाद राज्यपाल के कार्यक्रम का रिहर्सल होगा। पिछली बार 32 एकेडमिक मेडल दिये गये थे, जिसमें 25 छात्राएं व 7 छात्र थे। पिछली बार दो मेडल खेल के क्षेत्र में दिये गये थे। उन्होंने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को भी विस्तार से बताया। कहा कि इस बार भी खेलो इण्डिया में यूनिवर्सिटी के छात्र गये हैं। यूथ फेस्टिवल में भी बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। विवि मेें रेडियो स्टेशन चलाने की दिशा में भी हम कदम बढ़ा रहे हैं। स्किल डेवलपमेंट के लिए भी लगातार कार्यशाला का आयोजन किया जाता रहा है।




इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर वाईएस राजन भी होंगे शामिल

कुलपति प्रो पाण्डेय ने बताया कि दीक्षांत समारोह के दौरान जल संरक्षण के दृष्टिगत ‘जल भरो आन्दोलन‘ कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल ही होंगी, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर वाईएस राजन व प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर वाईएस राजन पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वीसी भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह मिसाइलमैन डॉ कलाम के साथ भी काम कर चुके हैं। इनका आगमन भी हम सबके लिए सौभाग्य की बात है।





 छात्राओं से पिछड़ते जा रहे है छात्र

जन नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में छात्राओं का प्रदर्शन दिन प्रतिदिन निखरता जा रहा है। पिछले बार एकेडमिक मैडल दिये गये थे जिसमे 25 छात्राओं ने झटकते हुए छात्रों को मात्र 7 मैडल पर ही सीमित कर दिया था। लेकिन यह सिलसिला छात्राओं ने इस साल भी बरकरार ही नहीं रखा है बल्कि पिछले साल से भी 3 कदम आगे बढ़ा कर छात्रों को एक कदम पीछे धकेल दिया है। इस साल दिये जाने वाले 34 मैडलो में से 28 पर छात्राओं ने कब्जा करते हुए मात्र 6 पर छात्रों को सीमित कर दिया है।




निर्माण कार्यों में तेजी, जल्द शुरू हो जायेगा अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति की छात्राओं का छात्रावास

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो कल्पलता पाण्डेय ने कहा कि तमाम बाधाओं के बावजूद विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन और अनुसूचित jati/ अनुसूचित जन जाति की छात्राओं के लिये बनाया जा रहा छात्रावास जल्द शुरू हो जायेगा। दोनों का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है। बता दे कि विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों को जयप्रकाश पक्षी अभ्यारण्य क्षेत्र और पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने वाला बताते हुए धर्मेंद्र कुमार सिंह ने एनजीटी में शिकायत दर्ज करायी है जिसकी सुनवाई चल रही है। श्री सिंह ने चल रहे निर्माण कार्यों को बिना पर्यावरण, एनजीटी और वन्य जीव विभाग से अनुमति लिये बनाने का भी आरोप लगाया है।



14 संकुलों के माध्यम से धार्मिक पौराणिक स्थलों की हो रही है देखभाल

कुलपति प्रो कल्पलता पाण्डेय ने कहा कि जनपद के धार्मिक पौराणिक ऐतिहासिक स्थानों, धर्म स्थलों की साफ सफाई और देखरेख विश्वविद्यालय अपने 14 संकुलों के माध्यम से कर रहा है। कहा कि पूरे जनपद को 14 संकुलों में बाँट कर प्रत्येक संकुल में पड़ने वाले महा विद्यालयों के छात्र/ छात्राओं को अपने क्षेत्र के धार्मिक स्थानों, पौराणिक स्थानों, ऐतिहासिक स्थानों की साफ सफाई की जिम्मेदारी सौपी गयी है। अभी सभी 14 संकुलों के छात्र छात्राओं ने विश्वविद्यालय के स्थानों दिवस पर सभी धार्मिक स्थानों की साफ सफाई की है।









रविवार को ही आ जायेगी राज्यपाल, सोमवार को दीक्षांत समारोह में करेंगी प्रतिभाग

बलिया: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रविवार को ही बलिया आ जाएंगी। वें 9 जनवरी को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगी।


शनिवार को देर शाम राज्यपाल श्रीमती पटेल का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम आ गया, जिसके अनुसार अहमदाबाद से हवाई मार्ग से शाम 5 बजे बनारस आएंगी। वहां से सड़क मार्ग से रात्रि 10:25 पर बलिया आएंगी। यहां डाक बंगला में रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन 9 जनवरी को दोपहर 12:15 पर डाकबंगला से निकलकर 12:30 बजे विश्वविद्यालय पहुंचेंगी। दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करेंगी। दोपहर 2:50 बजे से 3:30 बजे तक का समय लंच के लिए आरक्षित है। इसके बाद 3:35 बजे से सड़क मार्ग से बनारस के लिए प्रस्थान करेंगी।