Breaking News

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नागेंद्र बहादुर झून्नू ने किया आत्मदाह का प्रयास, भेजे गये जेल, छात्रों ने प्रशासन का फूंका पुतला



मधुसूदन सिंह

बलिया।। सतीश चंद कालेज का शिक्षक छात्रों के बीच चल रही रस्साकशी अब और तेज हो गयी है। छात्र नेताओं की गिरफ्तारी से जनपद के छात्रों मे आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आज टी डी कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नागेंद्र बहादुर झून्नू ने आरोपी शिक्षकों की गिरफ्तारी न होने से छुब्ध होकर कलेक्ट्रेट पर आत्मदाह का प्रयास किया, जिसको पुलिस के जवानों ने असफल करते हुए झून्नू को हिरासत मे ले लिया। बाद मे उप जिलाधिकारी सदर प्रशांत नायक ने शांति भंग की आशंका मे जेल भेज दिया।











श्री झून्नू के जेल भेजे जाने की खबर से छात्र नेताओं मे आक्रोश बढ़ गया। छात्र नेताओं ने पूर्व अध्यक्ष शिप्रान्त सिंह की अगुवाई मे सिविल लाइन चौकी के पास प्रशासन का पुतला फूँक कर अपना विरोध व्यक्त किया। बता दे कि कलेक्ट्रेट और टीडी कालेज चौराहा पुलिस के अधिकारियो और जवानों के कारण छावनी मे तब्दील हो गया था। पुतला फूँकने के बाद शिप्रान्त सिंह ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के अंदर श्री झून्नू को छोड़ा नहीं गया तो छात्र एक बड़ा आंदोलन कर सकते है और रविवार को जनपद बंद भी करा सकते है।

उप जिलाधिकारी का बयान



बयान शिप्रान्त सिंह