Breaking News

सांसद संग जिलाधिकारी ने किया भृगु आश्रम का निरीक्षण, भृगु कारिडोर के लिये कबायत शुरू



बलिया ।। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशानुसार जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के साथ भृगु आश्रम  का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य भृगु आश्रम को कारिडोर के रूप में विकसित करने के लिए तैयारियों का जायजा लेना था। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भृगु आश्रम को कारिडोर के रूम में विकसित करने की घोषणा कुछ दिन पहले ही की थी।




 इसी के मद्देनजर जिलाधिकारी और सांसद महोदय ने मंदिर के पुजारियों और व्यापारियों के साथ बैठकर इस संबंध में बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कारिडोर के विकसित हो जाने से न केवल आमजन को लाभ होगा बल्कि यह पर्यटन क्षेत्र के रूप में भी विकसित होगा। जिससे व्यापारियों और आमजन लोगों की आय बढ़ेगी और बलिया की संस्कृति और सभ्यता को बढ़ावा मिलेगा।