Breaking News

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ मे लागू होने जा रही है एक पदाधिकारी एक जिला की योजना,यह वर्ष उपलब्धियों से रहा परिपूर्ण : डा० भगवान प्रसाद उपाध्याय



आने वाले वर्ष में  पत्रकार महासंघ के लिए असीम संभावनाएं  

प्रयागराज।। देशभर के मान्य संपादकों, पत्रकारों और पत्रकार संगठनों के साझा मंच के रूप में पत्रकार हितों की रक्षा के लिए कृत संकल्पित संस्था भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ  के लिए वर्ष 2022 उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा और उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और  दिल्ली आदि  प्रदेशों में ऐतिहासिक आयोजन हुए। आने वाले नए वर्ष में भी भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के लिए असीम संभावनाएं हैं, जिसमें हम एक नया कीर्तिमान रचने  की ओर अग्रसर हैं। 

 उपरोक्त उद्गार भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय ने एक विशेष भेंट  में उस समय व्यक्त किए जब केंद्रीय संचालन समिति की एक समीक्षा बैठक को संबोधित करने के बाद स्थानीय साथियों ने पत्रकार संगठन के आगामी आयोजनों के बारे में चर्चा की। डॉ उपाध्याय ने कहा कि 29 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन है ,जिसमें वर्ष 2022 एवं इससे पूर्व उल्लेखनीय योगदान के लिए विभिन्न इकाइयों को अभिनंदन किया जाएगा। इसी अवसर पर महासंघ की सहयोगी साहित्यिक संस्थाओं द्वारा भी कई साहित्यकारों कवियों लेखकों और विद्वानों को सारस्वत सम्मान प्रदान किया जाएगा।

वर्ष 2023 की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हम आगामी वर्ष के प्रति बहुत आशान्वित हैं और आने वाले वर्ष में महासंघ के लिए असीम संभावनाएं दिखाई पड़ रही हैं। जहां हम अपनी आधिकारिक वेबसाइट सार्वजनिक करने की ओर अग्रसर हैं , वही संगठन की मासिक पत्रिका  साहित्यांजलि प्रभा* को और उद्देश्य परक बनाने तथा वार्षिक संवाददाता डायरी को अधिकाधिक उपयोगी बनाने की दिशा में भी प्रभावी  कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही आगामी वर्ष का लक्ष्य निर्धारित कर लिया गया है और राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों के लिए विशेष रूप से एक पदाधिकारी एक जिला की योजना बनाई गई है जिसमें प्रत्येक पदाधिकारियों को एक एक नए जिले का गठन करना है और एक पूर्व गठित जिले को गोद लेकर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए भरपूर ऊर्जा लगानी है। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मुनेश्वर मिश्र जी के नेतृत्व में यह संगठन पूरे देश में बुलंदियों पर जा रहा है।







  

साथ ही संगठन के अनेक ऊर्जावान साथी जिसमें राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया की उल्लेखनीय भूमिका है तथा उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ आदि प्रदेशों के प्रांत अध्यक्षों की भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका के कारण वहां हम सफलता की ओर आगे बढ़े हैं। इसी तरह दिल्ली और पंजाब में भी हमारी इकाइयों ने बहुत सक्रियता दिखाई है। बिहार , झारखंड , महाराष्ट्र , राजस्थान , हरियाणा एवं दक्षिण भारत में भी   संगठन दिनों दिन आगे बढ़  रहा है ।अब संगठन से जुड़े सदस्यों को उनका उचित सम्मान देने, उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करने तथा उन्हें  शक्ति  संपन्न बनाने के लिए कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करने के लिए हम सबके साथ कदम मिला से कदम मिलाकर आगे बढ़ेंगे।

    डॉ उपाध्याय ने बीते वर्ष में अपनी सशक्त भूमिका के लिए पदाधिकारियों को बधाई दी और आने वाले वर्ष में नवगठित इकाइयों के नए पदाधिकारियों के लिए भी उन्होंने अपनी शुभकामनाएं दी हैं।