Breaking News

अज्ञात घायल वृद्ध को सागर सिंह राहुल ने जिला अस्पताल मे कराया भर्ती



बलिया।। नर सेवा नारायण सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाकर कार्य करने वाले युवा सागर सिंह राहुल ने आज फिर अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाने का काम किया है। श्री राहुल को सूचना मिली कि आज देर रात  जानकारी मिली कि  गुदरी बाजार बोरा मंडी में विगत 24 घंटे से ऊपर एक वृद्ध अस्वस्थ अवस्था में गिरे पड़े है। जानकारी मिलते ही श्री राहुल स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल वृद्ध को बिना एम्बुलेंस का इंतजार किये ठेला से ही बलिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल से पूंछताछ करके उसके घर के संबंध मे जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।