Breaking News

प्रभारी प्रधानाध्यापक को पितृशोक




बलिया।। प्रभारी प्रधानाध्यापक कम्पोजिट विद्यालय जमुई  ,मीडिया प्रभारी उतर प्रदेश  प्राथमिक शिक्षक संघ पंजीकृत 1160,वीरेंद्र प्रसाद मौर्य के पिताजी  साहेब राम की रविवार की रात 11:00  बजे मृत्यु हो जाने की दुःखद खबर से शिक्षक समुदाय मे शोक की लहर दौड़ गयी है। स्व साहेब राम जी पेशे से शिक्षक थे, सरल हृदय मृदभाषी व्यक्ति थे।






उनके निधन से पूरा शिक्षक समाज मर्माहत है।शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सत्येन्द्र नाथ राय जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ पंजीकृत बलिया, ओम प्रकाश तिवारी जिला मन्त्री, अरुणेन्द्र राय जिला कोषाध्यक्ष, मु. इस्लाम जिला प्रचार मन्त्री, शशिकांत मिश्रा जिला संगठन मन्त्री, अरुण राय आय व्यय निरीक्षण, राकेश राय , दिलीप कुमार, गौहर हुसैन, अशोक कुमार यादव, शशि गुप्ता, अरविंद कुमार सिंह ए. आर. पी. सहित अन्य शिक्षकों ने भगवान से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिवार को दुख से लड़ने की शक्ति देने की प्रार्थना की।