Breaking News

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का ध्येय परिवारवाद का नही सदस्यों के अधिकारों को संरक्षण देना -अजीत पाठक




सिकंदरपुर, बलिया।। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का ध्येय  परिवारवाद की जगह अपने सदस्यों के अधिकारों को संरक्षित रखने का प्रयास करना है। इसमें परिवारवाद के नाम पर पदाधिकारियों का चयन नही होता है। इसमें वो ही पदाधिकारी बन पाते है जो पत्रकारों के हितों के लिये संघर्ष से पीछे नही होते है। यही नही इसमें वंशानुगत आधार पर कोई पद आरक्षित नही है और न ही कोई इसमें आजीवन पदाधिकारी ही बना रह सकता है। यह संगठन लोकतान्त्रिक तरीके से पदाधिकारियों का चयन करता है। उपरोक्त बातें भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की बलिया इकाई के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजीत पाठक ने सिकंदरपुर मे आयोजित एक बैठक मे कही है।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की तहसील इकाई सिकंदरपुर के तत्वाधान में आगामी 12 नवंबर को गड़वार में प्रस्तावित जिला सम्मेलन और सम्मान समारोह को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की  एक आवश्यक बैठक का आयोजन स्थानीय कैंप कार्यालय पर किया गया। बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजीत पाठक मौजूद रहे। इस बैठक मे एक तरफ जहां अधिक से अधिक संख्या मे स्थानीय पत्रकार साथियों को महासंघ मे जोड़ने पर चर्चा की गयी, तो वही बैठक में गड़वार मे होने जा रहे जिला अधिवेशन और सम्मान समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी।






बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री अजीत पाठक ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ही एक पत्रकारों का संगठन है जो अपने सदस्यों के लिये हमेशा लड़ने को तैयार रहता है। कहा कि पिछले दिनों पेपर लीक मामले मे महासंघ ने पूरे प्रदेश के साथ ही 14 राज्यों मे भी आंदोलन करके यह साबित किया है कि इसके लिये संगठन के सदस्यों के अधिकारों को सुरक्षित रखना पहली प्राथमिकता है।

कहा कि यही एक संगठन है जिसमे न तो परिवार वाद के कारण पद मिलता है, न ही एक व्यक्ति आजीवन पद पर काबिज रह सकता है। इसमें निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी होने मे देर नही लगती है। महासंघ का कोई भी सक्रिय सदस्य संगठन के सर्वोच्च पद पर जा सकता है।

बैठक में प्रमुख रूप से घनश्याम तिवारी, धीरज मिश्रा, संजीव सिंह, अतुल राय, दिलीप सिंह लड्डन भाई, निकेश राय, राघवेंद्र सिंह, अभिषेक तिवारी, हेमंत राय,  गौहर खान, आशिफ, विनोद कुमार गौतम, दुर्गेश शर्मा, गोपाल आदि मौजूद रहे अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष विनोद गुप्ता व संचालन जिला उपाध्यक्ष संतोष शर्मा ने किया।