Breaking News

बोले जितेंद्र सिंह -खेल से होता है बच्चो का सर्वांगीण विकास



बलिया।। सरस्वती शिशु मन्दिर रजवारवीर,बांसडीह में आज प्रथम प्रधानमंत्री पं० जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस को बालदिवस के रुप में मनाया गया।













इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने अपने उदबोधन में कहा कि खेल से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। खेल से बच्चे बहुत कुछ सिखते हैं, धैर्य,हार,जीत और फिर से प्रयास करना आदि तो सिखते ही है। बच्चों का शारिरिक विकास भी खेल से होता है। इस अवसर पर उन्होंने प्रथम प्रधानमंत्री की सेवाओं को भी याद दिलाया।


https://www.balliaexpress.in/2022/11/la-ilaj-nahi-hai-sugar-.html

ला इलाज नही है शुगर जाने कैसे 🖕














कार्यक्रम सभा की अध्यक्ष शिक्षक संघ के संगठन मंत्री कृष्ण कुमार सिंह ने और संचालन अध्यापक कृष्ण चन्द्र पाल ने         किया‌।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक लल्लन यादव      सहित सभी अध्यापक वशिष्ठ सिंह,अमूल चन्द सिनहा,नीरज सिंह,राम राज तिवारी,शैलेन्द्र सिंह श्रीराम पाण्डेय,सुनीता पाण्डेय,कुमारी ज्योति सिंह और विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित रहे।