Breaking News

एससी एसटी एक्ट और आरक्षण समाप्त करने सहित पांच प्रस्तावों को मिली हरी झंडी






भगवान की नगरी अयोध्या में संपन्न हुआ संयुक्त अखिल भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासम्मेलन

राष्ट्रीय सम्मेलन में पांच प्रस्ताव को मिली हरी झंडी, एक स्वर से सभी संगठनों ने किया समर्थन

-ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रुप में शामिल हुए राजेश मिश्र


अयोध्या /बलिया : भगवान राम की नगरी अयोध्या के श्री मणिराम दास छावनी के तुलसीदास हाल में देश के सभी ब्राह्मण संगठनों का राष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महासचिव या उनके नामित प्रतिनिधियों ने प्रतिनिधि मंडल सहभाग किया। सम्मेलन में पांच प्रस्ताव पारित किए गए। सभी संगठनों ने एक स्वर से प्रस्ताव पर मुहर लगाया। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रुप में प्रदेश महासचिव बलिया निवासी राजेश मिश्र ने प्रतिनिधि मंडल संग सहभाग किया।

राजेश मिश्र ने बताया कि ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में उत्तर प्रदेश के महासचिव राजेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में 6 सदस्य प्रतिनिधि मंडल उस कार्यक्रम में शामिल हुआ। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश संरक्षक दयाशंकर तिवारी बलिया जिलाध्यक्ष बृजेश दुबे रिंकू जिला महासचिव विष्णु कुमार मिश्र रत्नाकर दुबे आशीष पांडेय शामिल रहे।





 विशाल महासम्मेलन महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार, गुजरात, पंजाब एवं उत्तर प्रदेश के तमाम ब्राह्मण संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंत्री एवं उनके प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत श्री मणिरामदास छावनी मुख्य महंत सत्येंद्र दास महाराज कार्यक्रम के आयोजक कृपा निधान तिवारी राजेश कुमार मिश्र दयाशंकर तिवारी श्री सुरेश मूले पंडित शीतला प्रसाद पांडे आदि ने आदि ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम एवं जगत पिता विष्णु के अवतार भगवान श्री परशुराम के तैल चित्र के सामने दीप प्रज्वलित करके तथा पुष्प एवं माल्यार्पण करके किया।

विशाल ब्राह्मण महासम्मेलन दो सत्रों में आयोजित था। प्रथम सत्र की शुरुआत भगवान श्री परशुराम के एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के स्तुति एवं वंदना से हुआ। तत्पश्चात विशाल  ब्राह्मण सम्मेलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। सम्मेलन में पांच प्रस्ताव पेश किए गए। पहला प्रस्ताव सभी संगठनों को मिलाकर समन्वय समिति का निर्माण, दूसरा प्रस्ताव देश से आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करना, तीसरा प्रस्ताव एससी एसटी एक्ट को समाप्त करना, चौथा प्रस्ताव समान नागरिक संहिता लागू करना एवं पांचवा प्रस्ताव देश के सभी मंदिरों ब्राह्मण पुजारी नियुक्त करना मंदिरों को देखभाल करने का अधिकार ब्राह्मण समाज के पास होना पेश व पारित हुआ।  ब्राह्मण सम्मेलन को ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की ओर से संबोधित करने का सौभाग्य प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र को भी मिला।