Breaking News

माधव ब्रह्म बाबा के प्रकाट्य दिवस की पूर्व संध्या पर धरती पर तारों सा सदृश्य, लाखों दीपों से जगमगाया माधव धाम



मधुसूदन सिंह

चितबड़ागांव बलिया।। स्थानीय थाना क्षेत्र मे एक तीर्थ स्थल के रूप मे सुप्रसिद्ध माधव धाम परिसर लाखों दीपों से ऐसे जगमगा रहा था, जैसे आज आसमान के तारे जमीन पर उतर आये हो। दीपों की यह जगमगाहट प्रत्येक वर्ष 20 अक्टूबर की शाम को देखी जाती है। यह करोड़ों लोगों के आस्था के केंद्र माधव ब्रह्म बाबा के प्रकाट्य दिवस की पूर्व संध्या पर हजारों भक्तो द्वारा श्रद्धा के रूप मे लाखों दीपों को प्रज्जवलित किया जाता है।

इस कार्यक्रम का शुभारम्भ गुरुदेव श्री भरत उपाध्याय जी और सेवानिवृत अधिकारी मुख्य अतिथि आनंदी प्रकाश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से माधव ब्रह्म बाबा के मंदिर मे द्वीप जलाकर किया। इसके बाद सभी भक्तो ने पूरे उत्साह के साथ लाखों दीपकों से पूरे परिसर को जगमगाने का काम किया।






बता दे कि 21 अक्टूबर को माधव ब्रह्म बाबा का प्रकाट्य दिवस है और इस दिवस की पूर्व संध्या पर प्रत्येक वर्ष दीपोत्सव के साथ ही 24 घंटे का अखंड श्री हरि कीर्तन की शुरुआत होती है। अखंड श्रीहरि कीर्तन के समापन पर एक बृहद भंडारे का आयोजन होता है। इस भंडारे मे असम पश्चिम बंगाल मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ पंजाब हरियाणा महाराष्ट्र बिहार उत्तर प्रदेश के साथ ही नेपाल भूटान से लाखों भक्त जुटते है। नगर पंचायत चितबड़ा गांव के चेयरमैन केशरी नंदन त्रिपाठी ने भी श्रद्धा के साथ द्वीप प्रज्जवलित किया।







इसके साथ ही यहां पर श्रीहरि कीर्तन के समापन के बाद क्षेत्र के नामचीन गायको द्वारा देर रात तक भजन के माध्यम से भक्तो को भक्तिरस मे डुबकी लगाते हुए आनंद विभोर करते है। इस आयोजन मे राजनीति से जुड़े हुए दर्जनों राजनेताओं का भी आगमन होता है। वही दीपोत्सव के बाद भक्तो द्वारा माधव ब्रह्म बाबा की प्रदक्षिणा के बाद गुरुदेव भरत उपाध्याय जी से आशीर्वाद लेने की होड़ देखी गयी।इस पूरे कार्यक्रम के आयोजन का दायित्व बृज किशोर सिंह और बाबा के भक्तो के कंधो पर है।