Breaking News

बुढ़ापे का सबसे बड़ा सहारा होती है पेंशन :राजेश कुमार पांडेय



बलिया।। पेंशन बचाओ मंच के महानायक अटेवा/NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के निर्देशन पर आज 1 अक्टूबर 2022 को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर अटेवा बलिया द्वारा शहीद डा0 राम आशीष सिंह स्मृति सम्मान समारोह ('शिक्षक/कर्मचारी सम्मान समारोह')बापू भवन, टाउन हॉल, बलिया में आयोजित किया गया। यह सम्मान समारोह एक साथ पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं पेन्शन  शहीद स्वर्गीय राम आशीष सिंह के चित्र पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद बलिया के महामंत्री  राजेश कुमार पाण्डेय रहे।




समारोह की अध्यक्षता कर रहे  समीर कुमार पाण्डेय,जिला संयोजक अटेवा,बलिया ने अटेवा की उपलब्धियां को  गिनाते हुए बताया कि बुजुर्ग हमारे लिए ईश्वर का अवतार होते हैं, जिनके आशीर्वाद से हमारी पेंशन एक दिन जरूर बहाल होगी। क्योंकि आप सभी ऊर्जावान शिक्षक-कर्मचारियों के  संघर्षों की बदौलत अटेवा/NMOPS ने हाल ही में तीन राज्यों(राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड)मे पुरानी पेंशन बहाल करवाया।





कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि बुढ़ापे का सबसे बड़ा सहारा पेंशन ही होता है। जिसे पूरे देश में बहाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है और मैं इस जिम्मेदारी का निर्वहन बंधु जी का साथ देकर हमेशा करता रहुँगा। कार्यक्रम में अपने संबोधन में मंडलाध्यक्ष  ओ पी राय ने कहा कि आप सभी का साथ ऐसे ही बना रहा तो एक न एक दिन पूरे देश में पुरानी पेंशन जरूर बहाल होगी।कार्यक्रम में जिला महामंत्री लक्ष्मण सिंह ने  सम्बोधित करते हुए कहा कि पेंशन हमारे बुढ़ापे की लाठी है, जिसे मजबूत करने के लिए अंतिम दम तक लड़ते रहेंगे।

इस समारोह को लेखपाल संघ सदर बलिया के अध्यक्ष अखिलेश सिंह  ने संबोधित करते हुए कहा कि बिना पेंशन के सुखमय बुढ़ापे की कल्पना  ही नहीं कि जा सकती है।फार्मासिस्ट एसोसिएशन जनपद बलिया के जिलाध्यक्ष  मलय पांडेय ने अपने संबोधन में पेंशन के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में RSM जिलाध्यक्ष राजेश सिंह, अ भा प्रा शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अजय सिंह, जिला प्रवक्ता विनय राय, मनजीत सिंह के साथ ही अवकाश प्राप्त शिक्षक साथी श्री निवास उपाध्याय, विवेकानंद तिवारी, वृज मोहन अनाड़ी आदि वक्ताओं ने पुरानी व नई पेंशन का अंतर समझाया।

कार्यक्रम का संचालन अटेवा बलिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राकेश कुमार मौर्य और अध्यक्षता समीर कुमार पाण्डेय अटेवा, जिला संयोजक ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरबत अफरोज़, कविता सिंह, बबिता तिवारी, अन्नू सिंह,पंकज सिंह, संजीव कुमार सिंह,मुन्नू राम, मंदाकिनी सिंह,हरेंद्र कुमार, राहुल पाल, संजय पांडेय, राजीव गुप्ता, रविन्द्र सिंह, राजेश सिंह, मुन्नू राम, राजीव गुप्ता ,सन्तोष यादव, पारसनाथ चक्रवर्ती,अजय चौबे,आलोक यादव ,वीरेन्द्र सिंह, राम प्रवेश चौधरी, मुकेश गुप्ता, श्यामसुंदर वर्मा आदि साथी उपस्थित रहे ।