Breaking News

बुद्धि सागर गौतम ग्लोबल पीस अवार्ड 2022 से हुए सम्मानित




गोरखपुर।।महात्मा गांधी जयंती तथा भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के पावन अवसर पर सेवानीति, वीरता कला, खेलकूद, लेखन, पत्रकारिता, ज्योतिष, कवि तथा समाज सेवा में सराहनीय कार्य करने वाले दिग्गजों को एस.एस.एफ. ग्लोबल पीस अवार्ड - 2022 तथा एस.एस.एफ. वीरता सम्मान - 2022 का आयोजन श्री सत्यइंदिरा फाउंडेशन, जयपुर, राजस्थान द्वारा 2 अक्टूबर, 2022 को किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला के युवा साहित्यकार, शिक्षक तथा समाज सेवक बुद्धि सागर गौतम  को साहित्य, शिक्षा, तथा समाज सेवा में अभूतपूर्व योगदान हेतु ग्लोबल पीस अवार्ड - 2022 से सम्मानित किया गया।





 बुद्धि सागर गौतम  ने इस सम्मान को प्राप्त होने का श्रेय तथागत बुद्ध, बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी, अपने कालजयी माता श्रद्धेया दुलारी देवी जी, कालजयी पिता श्रद्धेय परशुराम बौद्ध जी के साथ साथ अपनी पत्नी नीलम भारती व अपने बड़े भाइयों बाबूराम बौद्ध, भैया राम राव व भीम सागर बौद्ध को दिया। बताते चलें बुद्धि सागर गौतम  दृष्टिबाधित छात्राओं को पढ़ाने का कार्य बड़े ही कुशलता से करते हैं। इनका हिन्दी साहित्य से गहरा लगाव है। श्री बुद्धि सागर गौतम, चार पुस्तकों बहुजन काव्य तरंग, प्रबुद्ध काव्य संग्रह, समतावादी काव्य संग्रह तथा प्यार की खुश्बू आदि का सफल संपादन भी कर चुके हैं। आप समतावादी मासिक ई-पत्रिका के संपादक के रुप में अपना योगदान दे रहे हैं। इसके अलावा तीन दर्जन से भी अधिक पुस्तकों में आपकी रचनाएं प्रकाशित हैं।

 यहां यह भी बताना आवश्यक है कि बुद्धि सागर गौतम अपनी लेखनी के माध्यम से लोगों में जन जागरुकता लाने तथा समाज की समस्याओं के प्रति आवाज उठाने का भी काम करते रहते हैं। इन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान ग्लोबल पीस अवार्ड - 2022 प्राप्त होने पर इनके परिवार के सभी सदस्यों, मित्रों, रिश्तेदारों में हर्ष व्याप्त है। समतावादी कलमकार साहित्य शोध संस्थान, भारत के समस्त पदाधिकारियों तथा साहित्यकारों में खुशियों की लहर है। लोग उन्हें बधाइयां भी प्रेषित कर रहे हैं।