Breaking News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का आगमन 7 अक्टूबर को, स्वागत की जोरदार तैयारी



बलिया।। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सात‌ अक्टूबर को जनपद में विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे ।यह जानकारी जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू के हवाले से जिला मिडिया प्रभारी पंकज सिंह ने दि बताया कि प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आ रहे भूपेंद्र सिंह का  शुक्रवार को जनपद में जोरदार स्वागत किया जाएगा।





श्री सिंह नौ बजे बिहार के सिताबदियारा जो जय प्रकाश नारायण के पैतृक गांव है, मे गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात वहां कार्यकर्ताओं से जानकारी लेंगे।वापसी में व्यासी मे जियरस्वामी द्वारा आयोजित यज्ञ स्थल पर जाकर पूजा में भाग लेंगे। अपराह्न तीन बजे पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों संग बैठक में हिस्सा लेंगे।