Breaking News

अवध साहित्य अकादमी ने दिया 22 साहित्यकारों को अनन्य हिंदी सहयोगी सम्मान



 प्रयागराज।।हिंदी  सेवियों को निरंतर प्रोत्साहन देने हेतु अवध साहित्य संस्कृति और कला को समर्पित साहित्यिक संस्था अवध साहित्य अकादमी ने इस वर्ष हिंदी पखवाड़ा समापन  समारोह के अंतर्गत 22 साहित्यकारों को अनन्य हिंदी सहयोगी सम्मान प्रदान किया है।







            उपरोक्त जानकारी अकादमी के अध्यक्ष डॉक्टर भगवान प्रसाद  उपाध्याय ने देते हुए बताया कि  प्राप्त प्रविष्टियों के आधार पर इस वर्ष का अनन्य हिंदी सहयोगी सम्मान      उषा किरण शुक्ल बस्ती  ,   डॉ०  उदय नारायण उदय कानपुर   ,  सर्वेश कांत वर्मा सुल्तानपुर  ,  जया मोहन प्रयागराज  ,  अनिल कुमार वर्मा मधुर सुल्तानपुर  ,   षीला गौरभि  तिरुअनंतपुरम  ,  राहुल द्विवेदी स्मित लखनऊ   ,  डॉ वीरेंद्र कुमार दुबे जबलपुर  , डॉ ० इसपाक अली बेंगलुरु  ,  डॉक्टर जयप्रकाश तिवारी लखनऊ   ,     रवींद्रनाथ श्रीवास्तव विमल  अंबेडकरनगर  ,   डॉ सतीश चंद्र शर्मा सुधांशु बदायूं   , विद्यासागर मिश्रा सागर लखनऊ,   अवजीत अवि बदायूं   ,  राजेंद्र श्रीवास्तव ग्वालियर   ,  अशोक कुमार  बाजपेयी  कानपुर    , डॉ०  मोनिका देवी डॉ० आर सपना शामली    ,   डॉ०  विष्णुप्रसाद पाठक लखनऊ  ,  डॉ० नरेंद्र शुक्ला पंचकूला  ,  तारकेश्वरी सुधि  जयपुर   , भारत दोसी  बांसवाड़ा   ,  रमेश कटारिया पारस ग्वालियर    को उनकी पुस्तकों पर अनन्य हिंदी सहयोगी सम्मान 2022 दिया गया सभी रचनाकारों का सम्मान पत्र साहित्य उपहार के साथ डाक द्वारा उनके पते पर प्रेषित किया जा रहा है।