Breaking News

वाह उभांव पुलिस वाह, अब अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए समूह की महिलाओ ने कसी कमर, एक महिला को कच्ची शराब के साथ सौपा पुलिस को



बिल्थरारोड बलिया।। क्षेत्र मे लगातार बढ़ रहे आपराधिक ग्राफ और पुलिस की असफलता से क्षेत्रीय लोग त्रस्त होकर खुद ही अपराधियों के खिलाफ मुहीम चलाने लगे है। बलिया पुलिस द्वारा रोज जारी प्रेस नोट्स पर अगर गौर करें तो बलिया पुलिस  107,16,151 मे चालान का यूपी का रिकार्ड बनाने की तरफ तेजी से अग्रसर है।उभांव पुलिस की उदासीनता के कारण अपराधों से त्रस्त समूह की महिलाओ ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए जो काम उभांव पुलिस को करना चाहिए वह काम महिलाओं को करना पड़ रहा। जिससे उभांव पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगने लगा है।  गुरुवार को उभाव  थाना क्षेत्र  के ग्राम सभा  शाहपुर अफगां गांव के छोटकी  बिंद टोला में अवैध शराब बनाने का  अवैध गोरख धंधा कर रही एक महिला को गांव की समूह की महिलाओं ने पकड़ कर उभाव पुलिस को सौंप  दिया। पुलिस ने  उक्त महिला पकड़ कर थाना लेते गई।



उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम सभा  शाहपुर अफगां  में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जिसमें ग्राम सभा के महिलाओं ने  शराब की अवैध विक्री से महिलाओं में काफी आक्रोश था। महिलाओं का कहना था कि उक्त शराब का सेवन कर गांव के पुरुष अपने घरों पर जाकर अपनी पत्नी से मारपीट करते हैं, जिससे गांव में घरों का वातावरण काफी खराब होता जा रहा था। ऐसे में गांव की समूह की महिलाओं ने एकजुट होकर अपने घर में अवैध शराब बनाने वाली महिला को लगभग चार लीटर शराब के साथ जा दबोचा।



बाद में उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को समूह की महिलाओं ने आरोपित महिला को अवैध शराब के साथ सौंप दिया।इस सम्बन्ध में समूह की एक महिला सूरसती ने बताया कि हमारे गांव में पिछले कई वर्षों से यह धंधा चल रहा है। इस दौरान समूह की महिलाओं द्वारा चार बार आरोपी महिला सोनिया पत्नी उमेश को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया, परन्तु कार्रवाई नहीं होने के चलते वह छूट जाती है तथा पुनः अपने धंधे में लिप्त हो जाती है। कहा कि देखते हैं पुलिस इस मर्तबा उसका क्या करती है।

वहीं समूह की राजकुमारी का भी कहना है कि आरोपी को बार बार पकड़ कर पुलिस को देने के बाद भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं होने से वह पुनः अपना धंधा शुरू कर देती है। समूह की महिलाओं ने बताया कि वह 5वीं बार आरोपी को माल सहित पकड़ कर पुलिस के हवाले की हैं। उधर मौके पर पहुंचे हल्का  दरोगा राजेश  का कहना था कि उक्त महिला पर सम्बन्धित धारा में मुकदमा दर्ज करके न्यायालय के लिए भेज दिया गया ।