Breaking News

अटेवा का शिक्षक कर्मचारी सम्मान समारोह रविवार को



   बलिया।। पेंशन बचाओ मंच के महानायक, अटेवा के राष्ट्रीय नेतृत्व कर्ता विजय कुमार बन्धु के निर्देशन पर  1 अक्टूबर 2022 को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर अटेवा द्वारा पूरे प्रदेश में शहीद डा राम आशीष सिंह स्मृति सम्मान समारोह ('शिक्षक/कर्मचारी सम्मान समारोह') मनाया जा रहा है। अटेवा पेंशन बचाओ मंच बलिया द्वारा भी समारोह का आयोजन टाउन हाल में 11 बजे से किया जा रहा है।





 जिला संयोजक समीर कुमार पांडेय ने इस समारोह मे संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से अधिकाधिक संख्या मे उपस्थित होकर सफल बनाने की अपील की है। साथ ही श्री पांडेय ने कहा है कि पुरानी पेंशन आंदोलन ऐसे ही छोटे छोटे पर महत्वपूर्ण आयोजनों द्वारा लगातार उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है। जिसे हाल ही में आप सबने तीन राज्यों(राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड) में पेंशन बहाली के रूप में देखा है।




कहा कि आप सबके ही दम पर यह उपलब्धियां प्राप्त हो रही हैं। अतः आप सब उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं और पेंशन मुहिम को आगे बढ़ाएं।