Breaking News

महिला शिक्षक संघ की पुरानी पेंशन बहाली पदयात्रा को प्राथमिक शिक्षक संघ पंजीकृत 1160 ने दिया समर्थन



बलिया।। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ पंजीकृत 1160 बलिया के कार्यसमिति की एक आवश्यक बैठक कम्पनी गार्डेन मे की गयी। जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि पुरानी पेन्शन बहाली के मुद्दे पर महिला शिक्षक संघ की प्रस्तावित पदयात्रा का समर्थन किया जायेगा।



जिलाध्यक्ष सत्येंद्र नाथ राय ने संगठन से जुड़े सभी शिक्षकों से महिला शिक्षक संघ द्वारा मांगे गये समर्थन के क्रम मे अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर पदयात्रा को सफल बनाने की अपील की है।





 बैठक में जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र नाथ राय, जिला मन्त्री ओम प्रकाश तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष अरुणेन्द्र राय, वरिष्ठ उपाध्याय इरफान अहमद सहित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।