Breaking News

टोंस नदी मे डूबी डोंगी नाव,2 पशु व्यापारियों के डूबने की खबर, पर पुलिस कर रही है इंकार

 


बलिया।। फेफना थाना के दरामपुर गांव के सामने टोंस नदी में तेज लहर होने के कारण डेंगी नाव डूब गई। जिसमे नाव पर सवार छह लोगो क डूबने की खबर से सनसनी फ़ैल गयी । पुलिस का दावा है कि सभी छह लोग सुरक्षित बच गए हैं। उधर घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और फेफना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जबकि परिजनों का आरोप है कि दो पशु व्यापारी डूब गए है पुलिस छानबीन नही कर रही है। हकीकत क्या है इसका अभी पता नहीं चल सका है।




मिली जानकारी के अनुसार रविवार को फेफना थाना के दरामपुर गांव निवासी दिलीप पासवान उर्फ उत्तिल, अशोक यादव उर्फ मुन्ना व धरिक्षन, नन्हकू यादव चार लोग पशु व्यापारी रघुनाथ यादव (50) बांसडीह, माया शंकर यादव (50) निवासी घसौती गड़वार को डेंगी नाव से टोंस नदी पार कर गाय का बछड़ा दिखाने के लिए नदी पार ले जा रहे थे। बीच नदी में तेज लहरों के बीच डेंगी नाव डूब गई। नाव में सवार सभी छह लोग डूबने लगे । लेकिन नाव चला रहे मुन्ना यादव, नन्हकू यादव और धरिक्षन यादव व उत्तील पासवान तैर कर सुरक्षित निकल गए। जबकि दोनों पशु व्यापारियों की डूबने की सूचना है।




वही पुलिस का दावा है कि सभी 6 लोग सुरक्षित बच गए हैं। इस बाबत फेफना थानाध्यक्ष पारसनाथ सिंह ने बताया कि नदी पार करते समय लहर में तेज धार के चलते डेंगी नाव डूब गई। संयोग अच्छा रहा कि सभी लोग सुरक्षित बच गए हैं। परिजनों का आरोप बेबुनियाद है।