Breaking News

शिक्षिका पति का हृदयाघात से निधन, प्राथमिक शिक्षक संघ ने जताया शोक



 बलिया।। बेसिक शिक्षा परिषद के कम्पोजिट विद्यालय गायघाट, रेवती पर कार्यरत कर्मठ शिक्षिका रीता गुप्ता के पति श्रीराम गुप्ता (56) का निधन 11 अगस्त को नगर के एक निजी अस्पताल में हृदय गति रुकने से हो गई। वे शाम तक स्वस्थ थे तथा अचानक सीने में दर्द और सांस फूलने की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती हुए थे। इनके निधन की दुःखद सूचना मिलते ही जनपद के शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। प्राथमिक शिक्षक संघ पंजीकृत के जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने दूरभाष पर उनके बेटे से बात की तथा  साथियों सहित पहुंचकर गतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किए।





      इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष गणेश जी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश कुमार, जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह व ब्रजेश कुमार सिंह, जिला मंत्री बृजेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, संगठन मंत्री ज्योतिरंजन कुमार, धर्मेंद्र कुमार ओझा, दीपक कुमार सिंह, विनोद कुमार दुबे, गणेश सिंह, सुनील सिंह, यशवंत कुमार , राजेश गुप्ता , भैया संतोष सिंह, अनिल कुमार सिंह, राजीव मौर्य इत्यादि शिक्षकों ने बहन रीता गुप्ता के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की है।