Breaking News

सत्य प्रकाश सिंह होंगे बलिया नपा के नये अधिशाषी अधिकारी




मधुसूदन सिंह

बलिया।। शासन ने बलिया नगर पालिका के रिक्त चल रहे अधिशाषी अधिकारी के पद पर नगर निगम प्रयागराज मे सहायक नगर आयुक्त ( प्रतिनियुक्ति ) के पद पर कार्यरत सत्य प्रकाश सिंह को नगर पालिका परिषद बलिया ka अधिशाषी अधिकारी बनाया है।





आदेश मे श्री सिंह को स्वतः कार्यमुक्त होकर बलिया के अधिशाषी अधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर शासन को अवगत कराने का आदेश दिया गया है। बता दे कि अधिशाषी अधिकारी के न रहने से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने मानदेय न मिलने से हड़ताल कर दिया है, जबकि स्थायी सफाई कर्मियों ने सोमवार से हड़ताल का अल्टीमेटम दे दिया है।