Breaking News

अपने मुख्यालय पर 52 वर्षो से तिरंगा नही फहराने वाले आरएसएस के लोग जनता से मांगे मांफी



बलिया। जिनके मुख्यालय पर पिछले 52 वर्षो से तिरंगा नही फहराया गया जिन्हो ने देश की आजादी के लड़ाई में अंग्रेजो की मुखबिरी किया उन्हे पहले देश के अवाम से माफी मांगना चाहिए तब तिरंगा फहराने की बात करनी चाहिए।

       उक्त उद्गार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय ने मंगलवार को आयोजित जिला पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता कही हैं। श्री राय ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा के लोग मुख में राम बगल मे छुरी वाले लोग हैं। अयोध्या में हों रहें भूमि घोटाले इसके प्रमाण हैं। भाजपा अपराधियों की संरक्षण करती हैं।

       प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने समाजवादियों का आवाहन किया है कि 9 अगस्त क्रांति दिवस से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक हर घरों में तिरंगा फहराया जाए और यह ध्यान रहे कि तिरंगा का सम्मान हमेशा होता रहे तथा तिरंगे के सम्मान में जो नियम और परंपरा है उसका पालन भी हो।आज आवाहन के उसी क्रम में पार्टी कार्यालय से शुरुआत किए हैं और अपने लोगों से आग्रह कर रहे हैं की पार्टी की नीतियों में विश्वास रखने वाले लोग इस तिरंगे झंडे को बलिया जनपद जो बागियों की भूमि है क्रांतिकारियों की धरती है आजादी के दीवानों की कर्मभूमि है यहां हर घर पर तिरंगा शोभायमान हो तो बेहतर हैं। इसके पूर्व पार्टी के जिला कार्यालय पर झण्डा लगाकर पार्टी के कार्यक्रम की शुरुआत की गाई।

        इस अवसर पर पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह,पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष गण यशपाल सिंह,विश्राम यादव,राजमंगल यादव,सुशील पाण्डेय "कान्हजी" चंद्रशेखर सिंह,बशीधर यादव, रामेश्वर पासवान उपस्थित रहें।






लोकतंत्र सेनानियों का हुआ अभिनन्दन 

     "समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज समाजवादी पार्टी बलिया द्वारा पार्टी कार्यालय पर लोकतंत्र सेनानी के सदस्यों का अभिनंदन किया गया। साथ ही तिरंगा झंडा दे कर के इस झंडे के मान और सम्मान के संबंध में जागृत भी किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव राय ने कहा की समाजवादी पार्टी हमेशा से लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं की मर्यादा बचाने की कार्य करती आई है और आगे भी करती रहेगी। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव हमेशा से राजनीति में सुचिता के पक्षधर रहे है। आज देश का लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाएं चंद लोगों के हाथों का खिलौना बना हुआ है जिस के खिलाफ समाजवादियों को मुखर होना पड़ेगा।

        कार्यक्रम के संयोजक लोकतंत्र सेनानी संगठन के अध्यक्ष श्री चंद्र शेखर सिंह ने लोकतंत्र सेनानियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज लोकतंत्र सेनानी के रूप में जो सम्मान हमें समाज में मिल रहा है वह सम्मान दिलाने वाली समाजवादी पार्टी और इसके संरक्षक माननीय मुलायम सिंह यादव जी हैं हम समस्त लोकतंत्र सेनानी लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए आज समाजवादी पार्टी की मजबूती हेतु संकल्प लेते हैं।

      इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने सामाजवादी पार्टी की सदस्यता लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष राज मंगल यादव ने किया तथा इस अवसर पर श्री कामेश्वर सिंह,राघव सिंह,निशू श्रीवास्तव,गीता शरण सिंह,अनिल राय लक्ष्मण गुप्ता, राजन कनौजिया,शकील लोहिया आदि उपस्थित रहे।"