Breaking News

शिक्षक कार्यकारिणी का आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह



दुबेछपरा डिग्री कालेज में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह

डॉ सुनील कुमार ओझा                                      

दुबेछपरा बलिया ।।अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबेछपरा बलिया मे  शिक्षक कार्यकारिणी का शपथग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ।कार्यक्रम का शुभारम्भ कालेज के संस्थापक स्वर्गीय पंडित अमरनाथ मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।इसके पश्चात् कालेज इकाई के अध्यक्ष डाॅ.शिवेश प्रसाद राय ने समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की ओर से प्राचार्य डाॅ.गौरीशंकर द्विवेदी का माल्यार्पण किया।








 प्राचार्य  ने अध्यक्ष डाॅ.शिवेश प्रसाद राय,उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह,महामंत्री  गोपाल पाण्डेय,उपमन्त्री  उमेश कुमार यादव एवं कोषाध्यक्ष  सिद्धार्थ कुमार को  शपथ दिलाई।कार्यक्रम का संचालन जनकुआक्टा के प्रान्तीय प्रतिनिधि डाॅ.ऋषिविवेकधर नें किया।इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका डाॅ.गीता जी ,श्री संजय कुमार मिश्र,श्री विवेक कुमार मिश्र,डाॅ.राजू कुमार सिंह,श्री अजीत यादव,श्री अमित कुमार राय,श्री इन्द्रजीत चौधरी एवं महाविद्यालय के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कुलानुशासक समिति एवं प्रवेश समिति का भी गठन किया गया जिसमे विवेक कुमार मिश्र को प्रवेश प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी। प्रवेश प्रभारी ने बताया कि प्रवेश पूर्व की भांति ही होगी जिसमें ऑनलाइ रजिस्ट्रेशन के बाद मेरिट स्तर पर प्रवेश किया जाएगा।