Breaking News

एकबार फिर कौशल उपाध्याय के सिर बंधा कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष का ताज,संजय भारती बने मंत्री



 बलिया।। कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक निर्वाचन कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ,जिसमे एक बार फिर कर्मचारियों ने कौशल कुमार उपाध्याय में विश्वास व्यक्त करते हुए अध्यक्ष चुना है । इस निर्वाचन प्रक्रिया में कलेक्ट्रेट के अलावा समस्त तहसीलों के कर्मचारियों ने भी प्रतिभाग किया।

देर शाम तक हुई मतगणना के बाद कौशल उपाध्याय अध्यक्ष व संजय भारती मंत्री के रूप के निर्वाचित हुए। इसके अलावा सुमंत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वीरेंद्र राम द्वितीय को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण कुमार को संयुक्त मंत्री, नथुनी प्रसाद को संगठन मंत्री, चंदन कुमार को कोषाध्यक्ष, परवेज आलम को ऑडिटर तथा रविशंकर पांडेय को क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक मंत्री के रूप में चुना गया।





 नवनिर्वाचित अध्यक्ष कौशल उपाध्याय ने कहा कि कलेक्ट्रेट व तहसील के कर्मचारियों ने उन पर पुनः जो भरोसा जताया है, उस पर हमेशा खरा उतरने की कोशिश करूँगा। कर्मचारियों के हक के साथ जहां कहीं भी अन्याय होगा, उनके हक की लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ संगठन खड़ा रहेगा। नव निर्वाचित मंत्री संजय भारती ने भी कलेक्ट्रेट व तहसील के समस्य कर्मचारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आप सभी के मान सम्मान की रक्षा के लिये सदैव तत्पर रहूंगा।  प्रशासनिक अधिकारी अश्विनी तिवारी व अशोक कुमार सिंह ने निर्वाचन अधिकारी का दायित्व निर्वहन किया ।