Breaking News

15 जुलाई से 15 सितंबर तक अटेवा का चलेगा सदस्यता अभियान,9 अगस्त से एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो जागरूकता अभियान




  बलिया ।। पेंशन बचावो मंच,अटेवा बलिया के जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों/विभाग प्रभारियों एवं सभी सक्रिय सदस्यों की एक आवश्यक बैठक रविवार 17 जुलाई 2022 दिन रविवार को  प्रातः 11 बजे बलिया तहसील, परिसर स्थित लेखपाल संघ के भवन में सम्पन्न हुई। इस बैठक में जुलाई माह में संपन्न अटेवा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में  पुरानी पेंशन आंदोलन को गतिशील करने के लिए निर्धारित आगामी कार्यक्रमों को संचालित करने एवं आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए गए दिशा निर्देशों के कार्यान्वयन पर व्यापक विचार विमर्श हुआ।

 बैठक में सर्व सम्मति से अग्रांकित कार्यक्रमों को आगामी समय में प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित करने का  निर्णय लिया गया -

1- 15 जुलाई 2022 से 15 सितंबर 2022 तक सदस्यता एवं सहयोग का कार्यक्रम सक्रिय रुप से चलाना ।

2- प्रत्येक ब्लाक से  तीन सक्रिय अटेवियन्स के नाम व मोबाइल न. 31जुलाई 2022 तक अनिवार्य रूप से अध्यक्ष/महामंत्री पर भेजना सुनिश्चित करना।

3-09 अगस्त 2022 से NPS

 निजीकरण भारत छोड़ो जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

4-10 अगस्त 2022 तक समस्त जिला व ब्लाक इकाईयों का गठन/ पुनर्गठन करना। 

5- प्रत्येक जिला मुख्यालय पर 01 अक्टूबर 2022 को वृद्धों/पेंशनरों का सम्मान करना।                     

  6-जिला कार्यकारिणी द्वारा संगठन के हितार्थ निर्धारित अन्य स्थानीय कार्यक्रमों का जनपद स्तर पर संचालन ।                               




  इस बैठक की अध्यक्षता आजमगढ़ मंडल के मंडलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय तथा संचालन  राकेश कुमार मौर्य(वरिष्ठ उपाध्यक्ष) ने किया। इस बैठक में समीर कुमार पांडेय(जिला संयोजक) लक्ष्मण सिंह(जिला महामंत्री),लाल बहादुर शर्मा(उपाध्यक्ष), अखिलेश सिंह(उपाध्यक्ष),पंकज कुमार सिंह(मीडिया प्रभारी),संजीव कुमार सिंह(सोशल मीडिया प्रभारी),संजय पाण्डेय(ऑडिटर),विनय राय( जिला कार्यकारिणी सदस्य),राम जी वर्मा(बाँसडीह संयोजक),अजय कुमार चौबे(बेलहरी संयोजक),वीरेंद्र सिंह(संयोजक,गड़वार),अजय पाठक(संयोजक,बेरुवार बारी),अंकुर कुमार द्विवेदी(हनुमान गंज,संयोजक),मुकेश कुमार गुप्ता(संयोजक,पंदह),राम प्रवेश चौधरी(पंदह महामंत्री ),रमेश सिंह,आदि सक्रिय अटेवियन्स साथी उपस्थित रहे।