Breaking News

इण्डियन रेड क्रास सोसायटी द्वारा मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

 



बलिया।। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/सचिव रेड क्रास सोसायटी बलिया डॉ आनंद कुमार ने 'आजादी का अमृत महोत्सव' की भावना के अनुरूप 8वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग वैलेंस सेन्टर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया के हॉल में रेड क्रास के पदाधिकारियों एवं वालंटियर्स अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। 

सर्व प्रथम डॉ आनंद कुमार अपर मुख्य चिकित्साधिकारी,विजय कुमार शर्मा उप -सभापति,सरदार जितेन्द्र सिंह, सरदार सुरेन्द्र सिंह खालसा संरक्षक सदस्य रेड क्रास, शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय जिला समन्वयक द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

 अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने योगाभ्यास करके संदेश दिया गया कि स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना जरूरी है। तन और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है।






नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखता है। योग द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है, अपितु इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता ह।

योग प्रशिक्षक - श्री जनार्दन यादव, सर्वेश कुमार, सुनीता पासवान योग वैलेंस सेन्टर नगर बलिया द्वारा योगाभ्यास कराया गया।अंत में सदस्य रेड क्रास शशीकांत ओझा द्वारा राष्ट्रगान के साथ समापन किया गया।

इस अवसर पर कुमार अभिषेक, नंदिनी सिंह, निर्मला सिंह, मुस्कान चौरसिया,कुश कुमार, राजेश चौरसिया, अनिल कुमार श्रीवास्तव सहित सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।