Breaking News

सीएम योगी पहुंचे मथुरा, बांके बिहारी मंदिर में मत्था टेका,मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के बेटे की शादी में हुए शामिल,दिया आशीर्वाद





मथुरा।। सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार सोमवार को मथुरा पहुंचे। सबसे पहले भगवान बांके बिहारी, श्री कृष्ण जन्मस्थान का दर्शन किया। इसके बाद राम कृष्ण मिशन अस्पताल गए। यहां पर हाईटेक कैथ लैब का उद्घाटन किया। इस दौरान योगी ने कहा कि विवेकानंद का जन्म कहां हुआ था ये महत्वपूर्ण नहीं है, उनके मानव कल्याण के लिए किए कार्य अति महत्वपूर्ण हैं।


उन्होंने कहा कि 114 सालों से रामकृष्ण मिशन जनमानस की सेवा कर रहा है। यहां के जैसी साफ-सफाई ही अन्य अस्पतालों को रखनी चाहिए। विवेकानंद जी ने भारती संस्कृति को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया गया। 









कैबिनेट मंत्री के बेटे के विवाह समारोह में हुए शामिल




योगी आदित्यनाथ बांके बिहारी के दर्शन के बाद गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के बेटे दिव्यांश के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए होटल गोवर्धन पैलेस गये। वहां पर वह करीब 15 मिनट रुके। उसके बाद वहां से रात्रि विश्राम करने के लिए वेटरनरी यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस को गये।