Breaking News

स्वस्थ तन में ही रह सकता है स्वस्थ मन:: डॉ सिद्धार्थ

 



बसंतपुर बलिया ।। सुखी जीवन यापन करने के लिए मन का स्वस्थ होना जरूरी है और मन को स्वस्थ रखने के लिए तन का स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराते रहना चाहिए। यह बातें जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की  कुलपति  प्रोफेसर कल्प लता पांडेय  के संरक्षण में बलिया के मिशन शक्ति 2022 के अंतर्गत ग्राम बसंतपुर में आयोजित बृहद स्वास्थ्य शिविर के मुख्य अतिथि जिला महिला अस्पताल (पीपीसी) के वरिष्ठ नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सिद्धार्थ मणि दुबे ने कहीं। इस कार्यक्रम का आयोजन  कुलपति  प्रो कल्पलता  पाण्डेय जी की अध्यक्षता में किया गया।





         उपरोक्त कार्यक्रम में डॉक्टर दुबे के अलावा सर्जन डॉक्टर सीपी पांडे, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ साकेत बिहारी एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ शैलेश कुमार, डॉक्टर फैजल यूनुस खान, डॉ शशि प्रकाश, डॉ शत्रुघ्न पांडे द्वारा ग्राम वासियों के स्वास्थ्य का परीक्षण, औषधियों का मुफ्त वितरण एवं स्वास्थ संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ पुष्पा मिश्रा,डॉ सुचेता प्रकाश, डॉ प्रियंका सिंह, डॉ अपराजिता उपाध्याय एवं जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के अन्य प्राध्यापकों द्वारा किया गया।