Breaking News

भारतीय किसान कल्याण संघ का स्थापना दिवस किसान स्वाभिमान दिवस के रूप में संपन्न

 




पूर्वांचल और बूंदेलखंड जिलों के सभी मुख्यालय पर किसानों ने मनाया स्वाभिमान दिवस


गर्व है हम देश के किसान है ,के नारों से गूंजा गगन मंडल

प्रयागराज/ चंदौली/ चित्रकूट/ लखनऊ।। भारत एक कृषि प्रधान देश है जहां की दो तिहाई आबादी आज भी कृषि पर निर्भर है।जब  देश का किसान समृद्ध होगा तभी देश समृद्ध होगा। देश के आपदा काल में भारतीय किसान कल्याण संघ का जन्म हुआ जो दो सालों में पूर्वांचल से बूंदेलखंड तक अपना पैर पसार चुका है। आज संघ का स्थापना दिवस देश की धार्मिक राजधानी काशी से चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, प्रयागराज, चित्रकूट बांदा,करछना,कोरांव चाका में विस्तार से मनाया गया। जिसमे कई नामचीन हस्तियों ने भी संघ को बार बार बधाई दी काशी के संतों, विद्वानों से लेकर राजा मांडा,राजा दैया, राजा बराव,राजा गोंडा, राजा बस्ती के राजाओं ने भी संघ की प्रशंसा करते हुए बार बार बधाई प्रेषित किया।





संघ के संरक्षक कैप्टन डी पी एन सिंह पूर्व न्यायाधीश , प्रोफेसर वी डी द्विवेदी सहित सभी ने संघ के संस्थापक सदस्यों को बधाई संदेश भेजा। संस्थापक सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय राष्ट्रीय महासचिव संतोष त्रिपाठी संत जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव कार्तिकेय मिश्रा , प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा सहित पूरी टीम के इस पुण्य कार्य की भुरी भुरी प्रशंशा व बधाई प्राप्त हुआ। किसानों ने कहा कि देश का यह एक मात्र संघ है जो बिना भेदभाव किए हमेशा मदद करता है।

बड़ोखर में प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने किसानों को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए बधाई दी। करछना में मुगारी धरवारा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह जी ने किसानों को शुभकामनाएं दी। चित्रकूट में रोगी को फल वितरित कर स्थापना दिवस मनाया,चंदौली में अंगवस्त से किसानों का सम्मान जिला अध्यक्ष दीपक सिंह जी ने किया। देश के सभी किसानों ने इस पर्व को किसान एकता की जीत का पर्व बताया। अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।