Breaking News

दुबहड़ पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 



रमेशचंद गुप्ता

दुबहड़ बलिया।। पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में वांछित  अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में दुबहड पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत फरार चल रहे वांछित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

थाना दुबहड़  थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र एवं उनके हमराहियों द्वारा मुखबिर की सूचना पर गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त श्याम नारायण यादव पुत्र स्व0 गंगा प्रसाद यादव निवासी- सुल्तानपुर, थाना- सुखपुरा जनपद बलिया को बुधवार की सुबह दुबहड़ थाना अंतर्गत जनाड़ी तिराह से गिरफ्तार किया गया। 





उक्त अभियुक्त थाना सुखपुरा के मु0अ0सं0 78/2022 धारा 2/3 (1) उ0प्र0 गंगेस्टर एक्ट में वांछित था। थाना दुबहड़ द्वारा वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उपरोक्त अभियुक्त को मा0 न्यायालय को भेज दिया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक शिवकुमार पांडेय, का0 संजीव कुमार सिंह, का0 अनिल यादव, का0 सुरेन्द्र कुमार, का0 श्याम सुन्दर यादव आदि रहे ।