Breaking News

नारद जयंती पर वीणा सम्मान 2022 से 17 चुनिंदा संपादक किये गये सम्मानित

 

डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय सहित 17 संपादकों  को मिला वीणा  सम्मान  





प्रयागराज के तीन संपादक उपरोक्त सम्मान सूची में शामिल

प्रयागराज ।। आदि पत्रकार  देवर्षि नारद मुनि की जयंती पर  धामपुर बिजनौर की सुप्रसिद्ध साहित्यिक संस्था 'अनिल अभिव्यक्ति' ई प्रकाशन की ओर से वीणा सम्मान 2022,देश के चुनिंदा 17 संपादकों को उनकी स्वच्छ साहित्यिक पत्रकारिता के लिए प्रदान किया गया।

यह जानकारी देते हुए संपादक डॉ अनिल शर्मा 'अनिल' ने बताया कि आदि पत्रकार नारद मुनि की जयंती पर स्वच्छ पत्रकारिता के लिए सर्वश्री डॉ.भगवान प्रसाद उपाध्याय संपादक साहित्यांजलि प्रभा, पवनेश कुमार पवन संपादक पवन प्रभात, रमाकांत त्रिपाठी संपादक आकांक्षा टाइम्स, ललित बिंदल संपादक सत्यचक्र, कुलदीप सिंह महाराणा संपादक पुरुरवा,विजय तन्हा संपादक प्रेरणा,शिवेश्वर दत्त पाण्डेय समूह संपादक दि ग्राम टूडे,बीजेन्द्र जैमिनी संपादक जैमिनी अकादमी प्रकाशन, पी.एल.शर्मा संपादक अमृत राजस्थान को  'वीणा सम्मान - 2022'से सम्मानित किया गया है । 





साथ ही डॉ.पुष्पलता संपादक आखर आखर,राम देवप्रयागी संपादक हलंत,रोशन कुमार झा संपादक साहित्य एक नजर, सुरेन्द्र मुनोत अहिंसा क्रांति,अमन त्यागी संपादक शोधादर्श,ओपन डोर, दीपिका माहेश्वरी सुमन संपादक सुमन साहित्यिक परी, डॉ.रवि रस्तोगी संपादक हिमालय और हिंदुस्तान, डॉ.धीरेन्द्र सिंह रांगड़ संपादक रुद्राक्ष टाइम्स को  भी गौरवशाली 'वीणा सम्मान - 2022'से आनलाइन सम्मानित किया गया। 

उल्लेखनीय है कि अनिल अभिव्यक्ति ई प्रकाशन की ओर से समय समय पर सृजनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहन के लिए आनलाइन सम्मान समारोह और विभिन्न आयोजन किए जाते हैं। प्रयागराज के तीन संपादकों को उपरोक्त सम्मान मिलने पर स्थानीय साहित्यकारों पत्रकारों और कवियों में हर्ष व्याप्त है ।