Breaking News

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर "हमारा ग्रह हमारा स्वास्थ्य " की ली गयी शपथ

 



बलिया ।। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा प्राप्त प्लान आफ एक्शन के अंतर्गत माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महोदय के निर्देश के क्रम में दिनांक 7 अप्रैल 2022 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार बलिया में विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया|                                 

                इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉक्टर आर बी यादव द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए बताया गया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस की "थीम" 'हमारा ग्रह हमारा स्वास्थ्य' रखा गया है । अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद, अनुपम सिंह (जिला शिकायत प्रबंधक), श्री शैलेंद्र पांडे (जिला समन्वयक रेड क्रॉस), डॉक्टर रंजय (डिस्ट्रिक्ट क्वालिटी कंसलटेंट, योगेश पांडे (प्रशासनिक अधिकारी) ने अपने अपने विचार रखे।                                 



  

           मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर नीरज पांडे द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि पर्यावरण का असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है| इसलिए यह जरूरी है कि वातावरण को इको फ्रेंडली बनाया जाए इसके लिए यह आवश्यक है कि अपने आस पास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा वृक्षारोपण हेतु आम जनमानस में जन जागरूकता फैलाई जाए।

 

           मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया द्वारा यह शपथ दिलाया गया कि आज हम सभी विश्व स्वास्थ्य दिवस जिसका "थीम" 'हमारा ग्रह हमारा स्वास्थ्य' के अवसर पर शपथ लेते हैं कि

1- हम सभी स्वस्थ रहेंगे तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैल आएंगे ।

2- हम सभी अपनी चिकित्सा इकाई को स्वच्छ रखेंगे तथा स्वच्छता अभियान चलाएंगे ।

3- प्लास्टिक प्रयोग को बंद करेंगे ।

4- वृक्षारोपण हेतु प्रचार प्रसार एवं वृक्षारोपण अभियान चलाएंगे।

5- मरीजों को गुणवत्ता परक सेवाएं तथा निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराएंगे।

6- इस विश्व स्वास्थ्य दिवस स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ माहौल बनाएंगे।


इस अवसर पर श्रीमती उषा कुमारी ,श्रीमती निर्मला सिंह, रवि शंकर तिवारी, वाई डी मिश्रा, रणधीर सिंह, रजनी सिंह, अभिषेक सिंह, बृजेश जी, अनूप इत्यादि लोग उपस्थित रहे।