Breaking News

टीडी कालेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम



बलिया ।। टी डी कालेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  अमृतपाली प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय रही। 

बता दे कि प्रतिमा ने टीडी कालेज से सन 2005 में वनस्पति विज्ञान विषय से ही एमएससी की पढ़ाई पूरी की। प्रतिमा उपाध्याय को इस वर्ष बेसिक शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए गवर्नर द्वारा पुरस्कृत भी किया गया है। वनस्पति विज्ञान की छात्राएं उनको अपने बीच पाकर बहुत उत्साहित हुईं। 




कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ रविन्द्र प्रताप राघव ने कहा कि महिलाएं व बालिकाएं सक्षम हैं तथा सशक्त हैं बस उन्हें आत्मविश्वास से साथ आगे बढ़ना चाहिए। डॉ निशा राघव ने अपने सम्बोधन में कहा कि बालिकाएं अपनी हिचक छोड़कर एक कदम आगे बढा़यें, सम्भावनायें उनकी प्रतीक्षा कर रहीं हैं।

 इस अवसर पर डॉ निशा राघव ने प्रतिमा उपाध्याय को सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ अखिलेश यादव, वीरेन्द्र ठाकुर, डॉ अमित वर्मा, विजयलक्ष्मी, शीला, विभाग के सभी सहयोगी तथा एम एस सी छात्रों ने प्रतिभाग किया।