Breaking News

करहल से विधायक रहने के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्णय से सपा होगी और मजबूत :कान्ह जी



बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी"ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा आजमगढ़ लोकसभा सीट से त्यागपत्र देकर मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रुप में उत्तर प्रदेश विधानसभा में रहकर  प्रदेश के अंदर समाजवादी पार्टी को और मजबूती देने और भारतीय जनता पार्टी की सरकार का मुखर होकर के जनविरोधी मुद्दों पर विरोध करने के निर्णय का स्वागत किया है।





       कान्हजी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के इस निर्णय से उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी निश्चित रूप से और अधिक मजबूत होगी। प्रदेश के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। जिसका लाभ सीधे तौर पर 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिलेगा। कहा कि श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सदन से लेकर सड़क तक समाजवादी पार्टी एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएगी। साथ ही अपने कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान के लिए संघर्ष करेगी।