Breaking News

मतगणना स्थल पर सपा के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां,कई सपा नेता घायल

 


ए कुमार

जौनपुर- मतगणना स्थल पर सपा के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां...

पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा......

मौके पर मची भगदड़...

कई सपा नेता घायल...




 जनपद जौनपुर के मतगणना स्थल पर सपा कार्यकर्ता हंगामा कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए मामले में कार्यवाही की आपको बता दे कि वाराणसी में जन्मे EVM से छेड़छाड़ के मामले के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जौनपुर के समाजवादी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मतगणना स्थल के बाहर जुटे हुए थे। इनमें से कुछ उपद्रवी तत्व लगातार हंगामा कर रहे थे। सपा कार्यकर्ताओं ने एक कर्मचारी की आईडी कार्ड चेक की और लैपटॉप देखने के बहाने उसे बैठा लिया। इतना ही नहीं बल्कि सपा कार्यकर्ता अधिकारियों की गाड़ी की चेकिंग भी करने लगे। उपद्रवी तत्वों से परेशान होकर पुलिस को मतगणना स्थल के बाहर लाठियां भांजनी पड़ी।


जौनपुर में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मूल्यांकन केंद्र में मतगणना स्थल बनाया गया है। प्रदेश में कई जगहों पर ईवीएम सुरक्षा पर खतरा जताते हुए अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मतगणना स्थल पर डटे रहें। इस दौरान सपा कार्यकर्ता अंदर आने जाने वाली हर गाड़ियों की चेकिंग करने लगे। पुलिस विभाग से लेकर अधिकारियों की गाड़ी की चेकिंग शुरू हो गयी। इस दौरान कुछ उपद्रवी तत्व आप शब्द का प्रयोग कर रहे थे।