Breaking News

सपा प्रत्याशी स्वामी मौर्य को मिला ब्राह्मण वर्ग का समर्थन

 



 फजीलनगर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैं मौर्य 

ए कुमार

कुशीनगर।। फाजिलनगर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री व  समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक स्वामी प्रसाद मौर्या का दावा है कि उन को हर वर्ग का स्नेह, प्रेम व समर्थन मिल रहा है। वही पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव जिताने के लिए डोर टू डोर संपर्क कर रहे हैं।




इसी के साथ आईटी सेल व युवाओं की टीम सोसल मीडिया के जरिये वोटरों तक अपना मैसेज भेज रहे हैं। प्रदेश में जन संघर्षों के लिए जाना जाने वाले श्री मौर्य अभी हाल ही में भाजपा छोड़कर सपा ज्वाइनिंग की औऱ फाजिलनगर से प्रत्याशी बनने के बाद वहां के समीकरण बदल गए हैं। विधानसभा में सर्वाधिक जनसंख्या वाली जातियों में श्री मौर्य को भारी समर्थन मिल रहा है। विधानपरिषद के सभापति रहे गणेश शंकर पाण्डेय, पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी, विधायक विनय तिवारी, हियुवा के जिला उपाध्यक्ष मुकुल पाण्डेय से सपा की ताकत बढ़ गयी है और उसे व्यापक समर्थन मिल रहा है। 





फजीलनगर के मिलन मैरेज हाल में सैकड़ों ब्राह्मणों ने स्वामी प्रसाद मौर्या को जिताने की हुंकार भरी। सच्चिदानंद तिवारी उर्फ नेपाली बाबा, मुकुल पाण्डेय, मंनोज तिवारी, अशोक तिवारी, अशोक मिश्रा, दीनानाथ द्विवेदी, चंद्रशेखर पाण्डेय, पंचा पाण्डेय, नवनीत तिवारी, दिग्विजय मिश्रा, जय बाबा, राजेश मणि, अनुराग पाण्डेय, उपेंद्र पाण्डेय, सच्चिदानंद ओझा, मंनोज पाण्डेय, विकास तिवारी, सुबोध तिवारी, अजय गिरी, नागेंद्र पाण्डेय आदि मौजूद रहे। जन सम्पर्क में लोगों से श्री मौर्य ने फजीलनगर क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास का वादा किया।