Breaking News

नगहर गोली कांड के आरोपियों को रसड़ा पुलिस ने दबोचा

 



ललन बागी

रसड़ा (बलिया) ।। मंगलवार को वाहन खड़े करने की रार में गोली मारकर एक व्यक्ति को गंभीर रूप घायल करने, 4 अन्य को घायल करने नगहर गांव के सभी आरोपियों को रसड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है । बता दे कि घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया था ।

 


बुधवार को प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह के कुशल निर्देशन मे गठित पुलिस टीम उ0नि0 अजय कुमार यादव मय फोर्स द्वारा मुखबीर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत  मु0अ0सं0-36/2022 धारा 147.148.149.323.504.307.506 भादवि थाना रसड़ा जनपद बलिया से संबंधित अभियुक्तगण 01. पियूष सिंह उर्फ प्रिन्स सिंह पुत्र उमेश सिंह 2. रमेश सिंह पुत्र दूधनाथ सिंह 3. अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र हरिहर सिंह को सिधागर घाट तिराहे से समय करीब 10.40 बजे तथा 4. वीरेन्द्र सिंह पुत्र राजबल्लभ सिंह उम्र 5. राजेश सिंह पुत्र कन्हैया सिंह 6. आनन्द सिंह पुत्र गम्भीर सिंह समस्तनिवासीगण नगहर थाना रसड़ा जनपद बलिया को पकवाइनार चौराहे से समय करीब 11.20 बजे गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुये अभियुक्तगण उपरोक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।