Breaking News

मनोज तिवारी का कार्यक्रम निरस्त होने से जनसमूह हुआ निराश,आयोजको को बुरा भला कहते हुए लौटे घर




संतोष द्विवेदी

नगरा,बलिया ।। बेल्थरारोड विधान सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी छट्ठू राम के समर्थन में जनता इंटर कालेज के मैदान में आयोजित पहली ही जनसभा में जुटी भीड़ उस समय मायूस हो गई, जब पता चला कि दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी का कार्यक्रम ज्यादा समय बिलंब होने के कारण निरस्त हो गया। भाजपा नेता के कार्यक्रम निरस्त होने की सूचना प्रसारित किए जाते ही दोपहर से ही इंतजार में बैठी जनता मन मसोस कर आयोजकों को बुरा भला कहते हुए घर चली गई।





                   भाजपा प्रत्याशी छट्ठू राम के समर्थन में बुधवार को दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी का कार्यक्रम पूर्व से ही प्रस्तावित था। भाजपा जनो द्वारा भाजपा नेता के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए काफी मेहनत भी किया गया था। दोपहर से ही पुरुष महिला मनोज तिवारी को सुनने के लिए जनता इंटर कालेज के मैदान में एकत्रित हो गए थे। 






मंच से4.55 बजे सूचना प्रसारित की गई कि मनोज तिवारी का हेलीकॉप्टर रेवती से उड़ चुका है तथा शीघ्र ही वह सभा में उपस्थित होंगे। इसके बाद लगभग पैतालीस मिनट तक नेताओ का भाषण चलता रहा। उसके बाद सूचना प्रसारित की गई कि मनोज तिवारी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। मनोज तिवारी के न आने की सूचना प्रसारित होते ही उपस्थित जनसमूह मायूस होकर आयोजकों को बुरा भला कहते हुए घर चला गया।