Breaking News

नगरा क्षेत्र में गणतंत्र दिवस की रही धूम, हर्षोल्लास से फहराया गया तिरंगा



संतोष द्विवेदी

नगरा, बलिया। नगर सहित ग्रामीणांचलों में बुधवार को गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं पर ध्वजारोहण के बाद लोगो ने राष्ट्र की एकता अखंडता तथा संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

         थाने में थानाध्यक्ष संजय कुमार सरोज ने झंडा रोहण किया तथा पुलिस कर्मियों के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता तथा संविधान के रक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वीर सपूतों को याद कर देश सेवा का संकल्प हर देशवासियों को लेना होगा। मो शहबान कालेज आफ फार्मेसी पर चेयरमैन इश्तेयाक अहमद ने ध्वजारोहण किया और विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर देश को सलामी दी। संस्था के एमडी मो इमरान ने कहा कि शहीदों को याद करना हमारा परम कर्तव्य है।कहा कि आज ही के दिन भारत का संविधान बना जिससे देश के नागरिकों को मूल अधिकार मिला।

 श्री नरहेजी पीजी कॉलेज नरही में प्राचार्या डॉ सुशीला सिंह झंडारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने सभी विभागों के विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता का संकल्प दिलाया। राजेश सिंह, प्रदीप मिश्र आदि उपस्थित रहे। नगर पंचायत कार्यालय पर एबीएसए निर्भय नारायण सिंह व नप के वरिष्ठ लिपिक अताउल्लाह खान ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।




 

जनता इंटर कालेज पर प्रधानाचार्य डा उमेश चन्द पांडेय ने ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्र को सलामी दी। इस मौके पर कालेज के संस्थापक की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। इसके अलावा नेशनल कांवेन्ट स्कूल नगरा में प्रबन्धक मो युनूस ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य नफीस अहमद ने गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला। श्री नरहेजी इंटर कालेज नरही पर प्रबन्धक अर्जुन गोपालन, सेंट जोंस कान्वेंट स्कूल पर युवा समाजसेवी कृष्ण पाल यादव केपी ने ध्वजारोहण कर विकास के पथ पर अग्रसर राष्ट्र को सलामी दी। 

श्रीनिवास महाविद्यालय पांडेयपुर पर संस्थापक सूर्यनाथ पांडेय, श्रीनिवास इंटर कालेज पर प्रबन्धक विजय लक्ष्मी पांडेय, वीरांगना लक्ष्मीबाई उमा विद्यालय ढेक वारी पर ग्राम प्रधान श्रीमती सुनीता देवी ने ध्वजारोहण किया। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल नगरा के तत्वाधान में बाजार में पृथ्वी राज चौहान के प्रतिमा के समीप ध्वजारोहण किया गया। अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह चंदेल ने ध्वजारोहण के बाद व्यापारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। रामायण ठाकुर, गणपति गोड, मन्नू मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।