Breaking News

मुट्ठीभर उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने वाले गुजरात मॉडल को देश मे लागू करना चाहती है भाजपा : सुबचन राम



संतोष द्विवेदी

नगरा, बलिया। समाजवादी पार्टी के पूर्वांचल प्रभारी एवं पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त सुबचन राम ने कहा कि भाजपा पूरे देश का गुजराती करण कर रही है। मुट्ठीभर उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है ,बेरोजगारी की समस्या विकराल रूप धारण कर ली है। प्रदेश में अपराध का बोलबाला है। आम आदमी से लेकर महिलाएं तक सुरक्षित नहीं हैं।सपा की सरकार बनने के बाद किसान आयोग का गठन होगा।






                 पूर्व आयकर आयुक्त प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे।कहे कि  देश की सम्पत्ति बेंची जा रही है। 2022 में प्रचंड बहुमत से प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। सपा समता मूलक समाज की स्थापना करना चाहती है। देश का गरीब , किसान, नौजवान परेशान है। सपा की सरकार बनते ही किसान आयोग का गठन किया जाएगा। इसमें किसान, न्यायधीश, सामाजिक कार्यकर्ता व वैज्ञानिक शामिल होंगें। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी नए तेवर के साथ विधान सभा का चुनाव लडने जा रही है। बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अब इस पार्टी का पूरी तरह से पतन हो चुका है। इस पार्टी के नेता तेजी से सपा से जुड रहें हैं। बसपा वही कार्य कर रही है जिससे भाजपा को लाभ मिल सके। 




कहा कि मुझे पूर्वांचल के 8 जिलों की जिम्मेदारी मिली है। सफल राजनिति के लिए कुशल रणनीति का होना जरुरी है। इन 8 जिलों में सपा को जीत दिलाना मेरा लक्ष्य है। सपा नेता ने कहा कि हम सपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा चलाई गई महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों के बदौलत आम पब्लिक के बीच में जा रहे है। सपा की सरकार बनने पर सबको रोजगार मुहैया कराया जाएगा। एक प्रश्न के जवाब में कहे कि लोग भाजपा सरकार के जन विरोधी नीतियों से ऊब चुके है। भाजपा की सरकार सबको धर्म एवं जातिवाद में उलझा कर रखना चाहती है। इस बात को देश व प्रदेश का बेरोजगार युवा समझ सकता है। कहे कि हम 2022 में पूर्ण बहुमत से यूपी में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रहे है।