Breaking News

महिला शिक्षक संघ बेरूवारबारी ब्लाक कार्यकारिणी का हुआ गठन

 

 


 बेरूवारबारी बलिया ।। स्थानीय क्षेत्र स्थित बीआरसी बेरूवारबारी पर महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष रंजना पांडे की अध्यक्षता में महिला शिक्षक संघ ब्लाक कार्यकारिणी का गठन सोमवार को बेरूवारबारी बीआरसी पर किया गया।  जिसमें सर्वसम्मति से किरन भारती को ब्लाक अध्यक्ष व शिवांगी सिंह महामंत्री मनोनीत किया गया। जिला पदाधिकारी महिला शिक्षक संघ बलिया के देख देख में चुनाव संपन्न हुआ।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्रीमती रंजना पाण्डेय ने सभी ब्लाक टीम के सदस्यों को माल्यार्पण कर  सम्मानित किया। 





इस मौके पर मन्दाकिनी द्विवेदी, अन्नू सिंह,चन्द्रकला मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  सरोज सिंह, उपाध्यक्ष बृजबाला त्रिपाठी,शर्मिला देवी,इस्मत आरा, सुनिता सिंह, मंत्री उर्मिला सिंह,पुष्पा सिंह,पूनम सिंह, संगठन मंत्री बीना यादव,किरन यादव, कोषाध्यक्ष प्रीती गुप्ता, मिडिया प्रभारी दीक्षा को बनाया गया। संचालन अन्नू सिंह ने किया । कार्यक्रम में ब्लॉक की सभी महिला शिक्षक मौजूद रहीं।