Breaking News

स्वतन्त्रता अमृत महोत्सव श्रृंखला में विश्व मृदा दिवस एवं अरविन्द घोष की पुण्यतिथि पर आयोजन



प्रयागराज ।। स्थानीय  कालिन्दी पुरम स्थित बब्बन सिंह के आवास पर अखिल भारतीय हिन्दी महासभा काशी प्रान्त की प्रयागराज इकाई द्वारा श्री श्याम विद्यार्थी की अध्यक्षता, डॉ विजया नन्द के मुख्यातिथ्य, व डॉ शम्भु नाथ त्रिपाठी अंशुल के विशिष्ट आतिथ्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका शुभारम्भ अनामिका पाण्डेय अना इलाहाबादी द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ।

अतिथियों का वाचिक स्वागत बब्बन सिंह स्वागताध्यक्ष एवं कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ वीरेन्द्र कुमार तिवारी जी ने किया।इस अवसर पर डॉ अंशुल ने अरविन्द घोष के त्याग बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी थे जो प्रथम बार स्वराज के स्थान पर स्वतंत्रता शब्द का उपयोग किया था और भारतीय राष्ट्रवाद को जनांदोलन का स्वरूप प्रदान किया।





डॉ विजयानंद ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर एक काव्य गोष्ठी भी सम्पन्न हुई जिसमें मंचस्थ मनीषियों के साथ तलब जौनपुरी, इंदु जौनपुरी, चिरकुट इलाहाबादी, शैलेन्द्र जय, अभिषेक केसरवानी रवि, बब्बन सिंह, अ ना इलाहाबादी, डॉ वीरेंद्र तिवारी आदि ने भी काव्य पाठ किया। संचालन गंगा प्रसाद त्रिपाठी एवं आभार शशि प्रभा जी ने किया।