Breaking News

जन विश्वास यात्रा रथ लेकर नगरा पहुंचे विधायक धनंजय कन्नौजिया का हुआ जोरदार स्वागत

 



संतोष द्विवेदी

नगरा बलिया ।। भाजपा द्वारा चलाई जा रही जन विश्वास यात्रा का सोमवार को नगरा पहुंचते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कस्बे के मुख्य चौराहे पर यात्रा के पहुंचते ही रथ पर सवार भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया ने पृथ्वीराज चौहान के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए भाजपा से देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने प्रदेश में अमन-चैन कायम करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जबसे प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी तब से आज तक बेहिचक आम आदमी भी थाने पर जा सकता है। सरकार ने गरीबों को मुफ्त राशन, मुफ्त पढ़ाई, मुफ्त दवाई देने का काम किया है। वहीं किसानों के अनाज का मूल्य भी केंद्र की सरकार ने दोगुना करने का काम किया। धनंजय कन्नौजिया ने अपने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। 






नगरा में रथ के आगमन के समय सांसद रविन्द्र कुशवाहा, विधायक सिकंदरपुर संजय यादव, भाजपा जिला महामंत्री आलोक शुक्ला, डॉ मिलन प्रसाद आदि  मौजूद रहे। मण्डल अध्यक्ष अरविंद नारायण सिंह, पृथ्वी पाल सिंह, धर्मराज सिंह विक्की, लाल बहादुर सिंह, फतेह बहादुर सिंह, रामायण ठाकुर, गणपति गोंड, राजू सोनी, प्रेम प्रकाश चौधरी बहुगुणा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओ ने यात्रा में शामिल नेताओ का फूल मालाओं से स्वागत किया। इससे पहले जमूआव, मालीपुर में भी जन विश्वास यात्रा का स्वागत कार्यकर्ताओ ने किया ।