Breaking News

सपा लैपटॉप बांटने वाली,भाजपा बुलडोजर चलाने वाली पार्टी : आद्या शंकर



अभियेश मिश्र

बिल्थरारोड बलिया ।। समाजवादी पार्टी का लगातार जनाधार बढ़ रहा है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में 2022 में सपा की सरकार बनेगी। उक्त बातें सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव ने मंगलवार को बिल्थरारोड में प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव  की रथयात्रा जिधर जा रही है। उधर किसान, मजदूर और अन्य दलों के नेता भी उनके काफिले में शामिल हो रहे है । जन सैलाब को देखकर भाजपा बौखला गयी है और रथयात्रा को रोकने के लिए बाधा डाल रही है। कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर 2017 में जनादेश प्राप्त किया। अखिलेश यादव  मात्र 23 माह में आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे को गुणवत्तापूर्ण बनाकर दिखा दिया, मेट्रो चलवाने का काम किया। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे भी उन्ही की देन है । सपा सरकार के कार्यो का उदघाटन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी अपनी पीठ थपथपा रहे है। 



भाजपा के झूठ बोलने का घड़ा भर चुका है। आज महंगाई आसमान छू रही है। डीजल, पेट्रोल और गैस सिलेंडर के दाम , सरसो के बढ़ते दाम से आम जनता परेशान है।  सरकार के तानाशाही रवैया के चलते किसान एक साल से सड़क पर है। कोई सुध लेने वाला नही है। बेरोजगारी चरम पर है। बेरोजगार युवकों पर लाठियां बरसाई जा रही है। हम लोग लैपटॉप बांटने वाले है और ये लोग बुलडोजर चलवाने वाले है। 





भाजपा के पाप का घड़ा भर चुका है। आने वाले 2022 के चुनाव में इनकी उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। प्रदेश की जनता भी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। कहा कि 2022  के विधानसभा चुनाव में सपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा और और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। इस मौके पर सपा के विधानसभा अध्यक्ष इरफान अहमद, दुर्गाप्रसाद जायसवाल मधुलाला  आदि उपस्थित रहे।