Breaking News

रामइकबाल सिंह है जिन्ना की औलाद,भाजपा करे निष्कासित :पंकज सिंह



विक्की कुमार गुप्ता

बलिया ।।  हिन्दू युवा वाहिनी, बलिया के कार्यकर्ताओ ने जिलाप्रभारी पंकज सिंह व जिलाध्यक्ष मनीष सिंह उज्जैन के नेतृत्व में रसड़ा के पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह का के पुतले में जूता-चप्पल और शराब की बोतलों की माला के साथ पूरे नगर क्षेत्र में घुमाने के पश्चात  शहर के टी००डी कालेज चौराहे पर पुतले का दहन किया।जिला प्रभारी पंकज सिंह ने पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह को जिन्ना की औलाद बताते हुये भारतीय जनता पार्टी से निवेदन किया कि ऐसे मानसिक संतुलन खो देने वाले राष्ट्र द्रोहियो को पार्टी से बर्खास्त कर दे। हिन्दू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के विषय मे अभद्र बोलने वालों की बागी बलिया की धरती बर्दाश्त नही करेगी।






जिलाप्रभारी ने कहा कि राम इकबाल सिंह को अपनी उम्र का लिहाज करना चाहिए। जिस प्रकार से अभद्र टिप्पणी का प्रयोग हमारे महाराज जी के प्रति किया गया, यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और राम इकबाल को सबक सिखाने का काम हिंदू युवा वाहिनी बलिया करेगी।जिलाध्यक्ष मनीष सिंह उज्जैन ने पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह को गद्दार व समाज से निष्कासित व्यक्ति बताया।

पुतला दहन में मुख्यरूप से जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह सेंगर,जिला मंत्री कन्हैया सोनी,जिला मीडिया प्रभारी सागर शेखर श्रीवास्तव,सौरभ श्रीवास्तव, प्रज्ज्वल श्रीवास्तव, अभिषेक गिरी,सुनील सिंह,राजकुमार सिंह,मनोज सिंह,सुनील पाल,सुनील वर्मा,अजय गुप्ता,टुनटुन सूर्यप्रकाश, मिथिलेश अग्रहरि,जयनाथ पाल,सोनू सिंह युवराज सिंह,अनिल सिंह,आदि रहे।