Breaking News

जायसवाल समाज के गौरव ,साहित्यकार डॉ काशी प्रसाद की मनायी गयी 141 वी जयंती



नीलेश दीपू

बिल्थरारोड बलिया ।। जायसवाल समाज ने शनिवार को नगर के जायसवाल धर्मशाला में  इतिहासकार व हिदी साहित्यकार डाक्टर काशी प्रसाद जायसवाल की 141वीं जयंती मनाई। लोगों ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर समाज के गौरव डाक्टर जायसवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। अध्यक्ष रतन लाल जायसवाल ने कहा कि उनका जन्म 27 नवंबर 1881 को प्रदेश के मीरजापुर में हुआ था। उन्होंने मीरजापुर के लंदन मिशन स्कूल से शिक्षा प्राप्त की थी। उच्च शिक्षा के लिए वे आक्सफोर्ड गए जहां इतिहास में एमए किया। 





बार के लिए परीक्षा में भी सफलता प्राप्त की। वकालत करने का निश्चय किया और वर्ष 1911 में कोलकाता में वकालत आरंभ की। कुछ समय बाद वे पटना उच्च न्यायालय में आ गए। 1899 में काशी नागरी प्रचारिणी सभा के उपमंत्री बने। उनके शोधपरक लेख कौशांबी, लार्ड कर्जन की वक्तृता और बक्सर आदि लेख नागरी प्रचारिणी पत्रिका में छपे। पटना म्यूजियम की स्थापना भी इन्हीं की प्रेरणा से हुई। इस मौके पर व्यापारी नेता प्रशांत कुमार मंटू, दुर्गा प्रसाद जायसवाल ,सुनील कुमार टिंकू, संजय जायसवाल ,विशाल जायसवाल ,विनोद कुमार पप्पू, मनीष जायसवाल, प्रदीप जायसवाल ,प्रेमचंद जायसवाल, रमेश जायसवाल ,सुभाष जायसवाल ,अशोक जयसवाल आदि मौजूद रहे ।