Breaking News

दरोगा भर्ती परीक्षा मे पंडित बने अवसरवादी, मचा बीजेपी से लेकर आम तक संग्राम

 



 

मधुसूदन सिंह 

लखनऊ।। यूपी पुलिस के दरोगा भर्ती परीक्षा मे सेक्शन 1 सामान्य हिंदी के तीसरे सवाल -अवसर के अनुसार बदल जाने वाले वाक्यांश के लिये एक शब्द चुनिये -

A-पंडित  B-अवसरवादी  C-निष्कपट D- सदाचारी 

इस सवाल की जानकारी मिलते ही ब्राह्मण समुदाय मे काफ़ी आक्रोश भर गया है। इसको लेकर बीजेपी में ही बवाल हो गया है।बीजेपी के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा का एक पत्र वायरल हो रहा है  जिसमे श्री मिश्रा ने योगी आदित्यनाथ को 'कड़े शब्दों में' चिट्ठी लिख कर ब्राह्मण समुदाय के इस अपमान पर अपना विरोध जताया है। इसको श्री मिश्रा ने ब्राह्मण समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए इसको बनाने वाले के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है।




श्री मिश्रा ने अपने पत्र मे लिखा है कि यूपी में ब्राह्मणों का हाल पैसेंजर ट्रेनों के प्लेटफार्म से भी बदतर होता जा रहा है।कभी बटुक ब्राह्मण की चोटी खींच खींचकर उन्हें मारना और मारने वालों को साक्षात अभयदान हासिल हो जाना,कभी शंकराचार्य को 'इरादतन' अपमानित करना,उन्हें स्नान न करने देना,कभी ब्राह्मण विधायकों को मीटिंग करने पर अनुशासनहीनता की नोटिस दे देना,और अब सरकारी दरोगा भर्ती परीक्षा में पंडित को अवसरवादिता के विकल्प से जोड़ देना, इसको अपमानित करने की एक साजिश है।

          शीर्ष से आ रही है ब्राह्मण विरोध की बयार 

पेड़ की जड़ हमेशा ज़मीन के नीचे होती है। वो पेड़ को नीचे से ऊपर की ओर विस्तार देती है।मगर ब्राह्मण विरोध के पेड़ की इस जड़ के बारे में स्थापित हो चला है कि ये सीधा शीर्ष से आती है, और  उसके बाद व्यवस्था के जंगल के चप्पे-चप्पे तक फैल जाती है।अब भी कोई संदेह है क्या?