Breaking News

सेंट्रल बैंक का लिंक एक सप्ताह से फेल,त्यौहार के सीजन में रोज लौट रहे है खाताधारक




संतोष कुमार द्विवेदी

नगरा, बलिया। नगर पंचायत स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की शाखा का लिंक एक सप्ताह से फेल होने के कारण सोमवार को भी लेन-देन का काम अपरान्ह  तक ठप रहा। इससे कई ग्राहकों को खाली हाथ लौटना पड़ा। बैंक की इस दुर्व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि त्योहारी मौसम में कई दिन से वह बैंक से खाली हाथ लौट कर जा रहे हैं। बैंक की लापरवाही का खामियाजा ग्राहकों को भुगतना पड़ रहा है। 






              बाजार स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के शाखा का लिंक नौवे दिन भी अपरान्ह तकफेल  रहा।इससे उपभोक्ता परेशान हैं।आलम यह है कि पैसे के लेन-देन सहित अन्य कार्यों के लिए स्थानीय सहित दूर-दराज के ग्राहकों का सुबह दस बजे के बाद से पहुंचने का क्रम शुरू हो जा रहा है। यहां पहुंचने पर जैसे ही उनको इस बात की जानकारी हो रही है कि लिंक फेल है, वे निराश हो जा रहे हैं और बैठ कर लिंक आने का इंतजार करने लग रहे हैं लेकिन दिन भर बैठने के बाद उन्हें आठ दिन तक निराश ही लौटना पडा है।

दीपावली, भैया दूज पर  खाताधारकों को बैरंग वापस होना पड़ा और अब छठ पूजा की खरीदारी को लेकर सोमवार को भी बैंक की शाखा में बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचे थे,जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी लेकिन लिंक फेल होने से वे मायूस थी कि अपरान्ह में लिंक आ गया।बार-बार ग्राहक बैंक कर्मियों से पूछ रहे थे कि कब तक उन्हें पैसा मिलेगा। लोगों को भीड़ एवं पूछताछ से परेशान बैंक कर्मी अपना अपना काउंटर छोड़ कर गायब हो गए।साथ ही गेट पर यह बोर्ड लगा दिया गया कि लिंक फेल है। जो भी ग्राहक पहुंच रहा था कि वह गार्ड से पूछताछ करने के बाद बैंक की खराब व्यवस्था को कोस रहा था। लिंक आने के बाद कर्मचारी राहत की सांस लिए।