Breaking News

चेयरमैन की अगुवाई में छठ घाट की भव्य तरीके से की गई सजावट,व्रती महिलाओ ने किया श्रद्धा के साथ पूजन






अभियेश मिश्र

बिल्थरारोड बलिया ।। भगवान भाष्कर की आराधना व प्रकृति ही जीवन है का सन्देश देने वाले महापर्व छठ के प्रति लोगों की लगातार बढ़ती आस्था के चलते नदियों, तालाबों, पोखरों पर भीड़ रही। छठ महापर्व पर बुधवार के दिन बिल्थरारोड नगर पंचायत  चेयरमैन  दिनेश कुमार गुप्त की तरफ से  नगर के ऐतिहासिक  रामलीला मैदान स्थित पोखरे को छठ महापर्व पर  भव्य तरीके से सजाया गया था। लाइट की की दूधिया रोशनी में पूरा घाट जगमगा रहा था। पूरे समय तक चेयरमैन गुप्त अपने जनबल के साथ आस्था के महापर्व में शामिल ही नही रहे बल्कि स्वयं भी सपत्नीक अस्त होते भगवान भास्कर का पूजन अर्चन भी किया। इस घाट पर भारी संख्या में महिलाओं ने छठ पर्व में भाग लिया और पूजन अर्चन किया।

 वही  नगर के यूनाइटेड क्लब गली में संस्था के सदस्यों ने  कोविड 19 के नियम का पालन करते हुए एक कृत्रिम जलाशय का निर्माण कर श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चन के लिए का एक और नया स्थान दे दिया है। एक तरफ जहां महंगाई के चलते अन्य त्योहार पहले की अपेक्षा फीका पड़ रहा है वहीं सूर्य पर्व षष्ठी के प्रति लोगों की श्रद्धा लगातार बढ़ रही है। इस पर्व के प्रति बढ़ती श्रद्धा का आलम ये है कि शहरों, नगरों व गांवों के जलाशय, तालाबों, पोखरों आदि पर इतनी भारी भीड़ बढ़ गई है कि लोगों को पूजा अर्चना के अन्य स्थानों पर भटकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे समय में लोक आस्था से जुड़े इस पर्व को मनाने के लिए यूनाइटेड क्लब के सदस्यों ने एक नई विचार के साथ टेंट के तिरपाल व अन्य सामानों का प्रयोग करते हुए अपने मुहल्ले में एक कृत्रिम जलाशय का निर्माण कर दिया है।






 क्लब द्वारा बनाए गए इस कृत्रिम जलाशय को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ भी वहां इकठ्ठी हो रही है।यूनाइटेड क्लब में बने कृत्रिम जलाशय को मृत रूप देने में दुर्गा प्रसाद जयसवाल मोटू लाला सुनील कुमार टिंकू सभासद, सनी जयसवाल,गुलाब चंद्र भोलू, जायसवाल, कृष्णा, गणेश,मन्नू,विनय, सोनू गगन,राजा,संदीप, मंटू मल्ल,आशुतोष शामिल रहे।