Breaking News

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत

 


संदीप गुप्ता

दुबहर ( बलिया ) ।। स्थानीय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 के (ओझा कछुआ) उग्रसेनपुर चट्टी पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई।  

ज्ञात हो कि बीती रात लगभग रात्रि 8:00 बजे की है। मृत व्यक्ति का नाम मोहन चौधरी पुत्र स्व.लक्ष्मी चौधरी उम्र लगभग 60 वर्ष ग्राम बेतिया  (बिहार) हाल मुकाम महाबीर घाट घर से लगभग 3:00 बजे खैनी लेने के लिए चले। लेकिन पैदल चलते चलते रास्ता भटककर एन एच 31 पकड़कर सीधे चलते गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ठंडे की मौसम होने के कारण सभी लोग अपने अपने घरों में दुबके थे। राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मोहन चौधरी दुर्घटनाग्रस्त हो गये।






 दुर्घटना की सूचना स्थानीय थानाध्यक्ष दुबहर राजकुमार सिंह को फोन द्वारा सूचना मिला। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर दल बल के साथ पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को जिला चिकित्सालय ले गए जहां कुछ देर के बाद यादव की मृत्यु हो गई। उनके पास मौजूद मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान कर उनके घर वालों को सूचना पुलिस द्वारा दे दिया गया तथा लाश को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया।