Breaking News

विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ ने रजनीश दुबे को बनाया जिला प्रमुख,फैली चहुओर खुशी की लहर



संतोष द्विवेदी

नगरा, बलिया। विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ द्वारा क्षेत्र के बराईच निवासी रजनीश दुबे को बलिया जनपद का जिला प्रमुख मनोनीत किया गया है। संगठन के प्रादेशिक महामंत्री एवं काशी गोरखपुर क्षेत्र के संगठन प्रभारी ने श्री दुबे को जिला प्रमुख मनोनीत करने के साथ ही विश्वास जताया है कि वे संगठन के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे। 



गौरतलब है कि रजनीश दुबे शंकराचार्य परिषद के पूर्वांचल प्रमुख के पद पर भी आसीन है। वहीं जिला प्रमुख मनोनीत होने के बाद श्री दुबे ने संगठन नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है।संगठन द्वारा उनके मनोनयन से क्षेत्र के बुद्धिजीवी वर्ग में हर्ष व्याप्त है। राज बहादुर सिंह अंशू, राजीव कुमार मिश्र, मृत्युंजय शर्मा, डॉ समर बहादुर सिंह, प्रदीप सिंह, शैलेन्द्र प्रताप यादव, संतोष चौहान, संजय यादव, आलोक सिंह आदि ने मनोनयन पर श्री दुबे को बधाई दी है।